{"_id":"eb39de5206bc879c1744d1bb589443e5","slug":"gang-mastermind-attempt-to-suicide-in-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस रिमांड से बचने के लिए ढूंढ लिया ऐसा पैतरा कि...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस रिमांड से बचने के लिए ढूंढ लिया ऐसा पैतरा कि...
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 12 May 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव में पुलिस हिरासत में आत्महत्या का प्रयास करने वाले ठक-ठक गिरोह के सदस्य पवन को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
उससे सीआईए और पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। पवन ने हिरासत के दौरान बाथरूम में टाइल्स से हाथ और गर्दन की नसें काटने की कोशिश की थी।
उधर, सदर थाना के इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि कई मामलों में सामने आया है कि पुलिस रिमांड से बचने के लिए अपराधी इस तरह की हरकत करते हैं।
जिसके बाद मेडिकल जांच कर उन्हें रिमांड की बजाए जेल भेज दिया जाता है। ऐसे में अपराधी पूछताछ से बच निकलते हैं। पिछले कई दिनों में ऐसे मामले सामने आने के बाद अपराधियों से राज उगलवाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी सतर्क
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार फरीदाबाद में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। इसके बाद वहां सीआईए की स्पेशल टीम बनाई गई है जो ऐसे शातिर अपराधियों पर निगरानी रखती है।
विज्ञापन
गुड़गांव में भी ऐसे मामले सामने आने के बाद पुलिस अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में पकड़े गए ठक-ठक गिरोह के सदस्य बड़े ही शातिर हैं।
दिल्ली की जेल में बंद ठक-ठक गिरोह के सदस्य शिवा को पुलिस रिमांड पर रखा गया था। कोर्ट में पेशी के दौरान वह अचानक बेहोश हो गया। दो दिन बाद ही सदर थाना में कस्टडी के दौरान मास्टरमाइंड पवन ने शातिर तरीके से खुद को घायल कर लिया।