फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang leader who used to buy stolen phones in Delhi arrested used to sell phones in Bangladesh and Nepal

अनस ने उगले कई राज: बांग्लादेश-नेपाल में बज रही दिल्ली-NCR से चुराए मोबाइल की घंटियां, सबसे ज्यादा मिला सैमसंग

Tue, 31 Dec 2024 06:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 31 Dec 2024 06:06 PM IST
सार

पुलिस ने उसके निशानदेही पर 185 और चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए, जिसे उसने करोल बाग के एक होटल के कमरे में दो बैग में रखा हुआ था। उसने बताया कि वह दिल्ली और एनसीआर में अपने परिचितों के जरिए चोरी और झपटे गए मोबाइल फोन को खरीदता था। 

विज्ञापन
Gang leader who used to buy stolen phones in Delhi arrested used to sell phones in Bangladesh and Nepal
मोबाइल चोरी के गैंग का सरगना गिरफ्तार - फोटो : freepik

विस्तार

झपटमारों और चोरों से चोरी का मोबाइल खरीदकर उसे बांग्लादेश और नेपाल भेजा जा रहा है। विजय विहार थाना पुलिस ने गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गाजियाबाद यूपी निवासी अनस खान के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 197 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिसमें कुछ महंगे मोबाइल फोन शामिल हैं। 

विज्ञापन

सीमा पार बेचता था मोबाइल
शुरुआती जांच में पता चला है कि बांग्लादेश और नेपाल के नागरिक के जरिए आरोपी चोरी के मोबाइल को सीमा पार में बेचता था। जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि विजय विहार थाना प्रभारी अजय कुमार यादव को सूचना मिली कि चोरी का मोबाइल खरीदने वाला एक आरोपी इलाके में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित कर इलाके में घेराबंदी कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पकड़ में आया अनस
पुलिस ने इलाके में घूम रहे एक संदिग्ध को रोका। उसकी पहचान अनस खान के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 मोबाइल फोन मिले। जिसके बारे में पूछताछ करने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह विजय विहार के लाल क्वार्टर इलाके में रहने वाले किसी व्यक्ति से चोरी किए गए मोबाइल फोन लेने आया था। उसने बताया कि वह झपटमारों और चोरों से चोरी का मोबाइल खरीदता है।

विज्ञापन

करोल बाग के होटल में मिले मोबाइल से भरे दो बैग 
पुलिस ने उसके निशानदेही पर 185 और चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए, जिसे उसने करोल बाग के एक होटल के कमरे में दो बैग में रखा हुआ था। उसने बताया कि वह दिल्ली और एनसीआर में अपने परिचितों के जरिए चोरी और झपटे गए मोबाइल फोन को खरीदता था। मोबाइल के लॉक तोड़ने के बाद उसे धंधे से जुड़े लोगों की मदद से कूरियर के जरिए नेपाल और बांग्लादेश के विभिन्न जिलों में भेज देता था। जहां मौजूद उसके परिचित मोबाइल को बेचते थे।

ऐसे बनाए संपर्क
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनस पहले मोबाइल की दुकान चलता था। जहां वह चोरों और झपटमारों के संपर्क में आया। उसकी दुकान पर बदमाश मोबाइल बेचने आते थे। उसके बाद वह खुद ही अपने संपर्कों के जरिए इनसे मोबाइल खरीदने के बाद उसे बांग्लादेश और नेपाल भेजने लगा। आरोपी ने बताया कि उसके गैंग में बांग्लादेश और नेपाल के नागरिक भी शामिल हैं। जो दिल्ली से मोबाइल लेने के बाद उसे अपने देशों में बेचते हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरामद 89 मोबाइल फोन दिल्ली व एनसीआर से चुराए व झपटे गए हैं। शेष बरामद मोबाइलों को मामलों से जोड़ने के लिए तकनीकी सहायता ली जा रही है।

आरोपी से बरामद मोबाइल
. एप्पल - 11
. वीवो - 40
. सैमसंग - 38
. रेडमी - 11
. रियलमी - 37
. ओप्पो - 19
. पोको - 06
. मोटोरोला - 06
. वन प्लस - 05
. लावा - 02
. नार्ज़ो - 02
. गूगल पिक्सल - 03
. टेक्नो स्पार्क - 03
. एलजी - 01
. ऑसम्-01
. इनफिनिक्स - 02
. एमआई - 08
. आईक्यूओओ - 01
. ऑनर - 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed