फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang arrested for stealing air fuel from pipeline, six arrested

पाइप लाइन से हवाई ईंधन चुराने वाले गैंग का खुलासा, छह गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2020 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Sep 2020 05:46 AM IST
विज्ञापन
Gang arrested for stealing air fuel from pipeline, six arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोनीपत स्थित इंडियन ऑयल की पाइप लाइन से विमानन तेल की चोरी करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के पांच बदमाशों और एक खरीदार को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक टैंकर, 1100 लीटर तेल, पाइप लाइन में छेद करने वाला उपकरण, जनरेटर, 60 हजार रुपये और एक सेंट्रो कार बरामद की है। आरोपी विमानन तेल को केरोसिन तेल बताकर बेचते थे। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 20 मामले सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह से बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नांगलोई निवासी समयपाल, मुंडका निवासी मुकेश, मैनपुर यूपी निवासी अवलेश, इटावा यूपी निवासी हिमांशु, कंझावला निवासी संजय और खरीदार की पहचान पश्चिम विहार निवासी संजय धवन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच के पास लगातार तेल चोरी होने की शिकायतें आ रही थी। 
विज्ञापन


5 सितंबर को एसआई अशोक को सूचना मिली कि कुछ लोग पाइप लाइन से तेल चोरी कर निहाल विहार इलाके में बेचने आ रहे हैं। मुंडका-निहाल विहार रोड के पास मुखबिर ने एक सेट्रो और उसके पीछे चल रहे टैंकर में आरोपियों के होने की जानकारी दी। पुलिस टीम ने पीछा किया, तो कार और टैंकर निलोठी गांव के एक गोदाम में चली गई। जहां पुलिस टीम ने छापा मारकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। खरीदार ने तेल खरीदने के बाद आरोपियों को 60 हजार रुपये दिए थे, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समयपाल और मुकेश को थी पाइप लाइन की जानकारी
पूछताछ में खुलासा हुआ कि समयपाल और मुकेश को इंडियन ऑयल की पाइप लाइन की पूरी जानकारी है। दोनों डेढ़ साल से तेल चोरी कर रहे थे। रात के समय सभी सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम देते थे। अवलेश और हिमांशु पाइप लाइन के पास गड्ढा करते थे। फिर छेद करने के बाद उसमें पाइप लगाकर टैंकर भर लेते थे। उस जगह दोबारा मिट्टी डाल देते थे। समयपाल पर दो हत्या और लूट का एक मामला दर्ज है। 


वर्ष 2012 में जयपुर पुलिस ने तेल चोरी करने के आरोप में भी उसे गिरफ्तार किया था। वर्ष 2019 में जेल से निकलने के बाद मुकेश के साथ मिलकर फिर से गैंग बनाकर तेल चोरी करने लगा। अवलेश पहले लीलाधर के साथ मथुरा स्थित पाइप लाइन से तेल चोरी करता था। एक वारदात के बाद समयपाल अवलेश को 20 हजार रुपये जबकि अन्य को पांच-पांच हजार रुपये देता था। वहीं संजय धवन कई बार चोरी का तेल खरीद चुका है। इसके पिता भी चोरी का तेल खरीदते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed