फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ganapathi festival begins from tommorrow 

ग्रहों के शुभ संयोग में कल से घर-घर विराजेंगे गणपति

Sun, 01 Sep 2019 07:43 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 Sep 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
Ganapathi festival begins from tommorrow 
गणेश प्रतिमा को अंतिम रूप देता कलाकार - फोटो : अमर उजाला

कल यानी सोमवार से गणेशोत्सव का आगाज हो रहा है। ग्रहों के शुभ संयोग के बीच घर-घर में गणपति विराजेंगे। अगले 10 दिन तक राजधानी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


गणेशोत्सव को लेकर काफी समय से राजधानी में तैयारियां चल रही थीं। रविवार को बाजारों में खासी रौनक देखने को मिली। इस बार ज्यादातर लोग पर्यावरण का ध्यान रखते हुए गणेशजी की इकोफ्रेंडली मूर्तियां घर लेकर गए हैं। गणपति की विभिन्न रूपों में मूर्तियां तैयार की गई हैं। 
विज्ञापन


गणपति को शंख से लेकर मुंबई के लाल बाग के राजा की तरह सिंहासन पर बैठाया गया है। डमरू, मोर व ऊं सिंहासन के साथ साथ आधे शिव के रूप में बनी मूर्तियां भी लोगों को लुभा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे से नौ फुट के साइज में उपलब्ध इन मूर्तियों की कीमत 100 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक हैं। पंचांग के अनुसार अभिजित मुहूर्त सुबह 11.55 से दोपहर 12.40 बजे तक रहेगा। पूरे दिन शुभ संयोग होने से सुविधा अनुसार किसी भी शुभ लग्न या चौघड़िया मुहूर्त में गणेश जी की स्थापना कर सकते हैं। 

राजधानी में करीब 100 से ज्यादा स्थानों पर गणेशोत्सव के बड़े बड़े पंडाल लगाए गए हैं। दिल्ली के मयूर विहार फेज एक स्थित श्रीशुभ सिद्धि विनायक मंदिर, द्वारका स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर और राजीव चौक स्थित गणेश मंदिर में विशेष रूप से तैयारियां की गई हैं। लक्ष्मी नगर के विजय चौक पर बड़ा पंडाल सजा है। पीतमपुरा में कई फुट ऊंचे गणपति बप्पा विराजमान किए जाएंगे। 

बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर पालिका सेंटर के पास गणेशजी के मंदिर में भी 10 दिन तक गणेशोत्सव का आयोजन होगा। इसके बाद भव्य रूप से यमुना में गणेश भगवान का विसर्जन किया जाएगा। ज्योतिषाचार्य अंबरीष कुमार शास्त्री बताते हैं कि गणेश चतुर्थी पर लंबे समय के बाद कई शुभ संयोग बन रहे हैं। 


ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति से शुक्ल और रवियोग के अलावा सिंह राशि में चतुरग्रही योग है। इसका मतलब है कि सिंह राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र एक साथ विद्यमान रहेंगे। यह काफी शुभ माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed