फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gaming zones at railway stations did not operate even for a year

Delhi: साल भर भी नहीं चला रेलवे स्टेशनों पर गेमिंग जोन, शुरू करने में आई थी तीन करोड़ रुपये की लागत

Tue, 30 Jan 2024 07:16 AM IST
विजय पुंडीर धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 30 Jan 2024 07:16 AM IST
सार

नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर करीब तीन करोड़ रुपये की लागत में शुरू किए गए गेमिंग जोन में स्थिति यह हो गई कि इसका संचालन करने वाली संस्था को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इस वजह से गेमिंग जोन बंद करना आवश्यक हो गया।

विज्ञापन
Gaming zones at railway stations did not operate even for a year
यात्रियों को नहीं रास आया रेलवे स्टेशन पर गेमिंग जोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे स्टेशनों पर गेमिंग जोन शुरू करने का रेलवे का ड्रीम प्रोजेक्ट लोगों के रुचि न लेने से फ्लाप हो गया। खेल उपकरण व सुविधाएं पर्याप्त होने के बावजूद नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर गत वर्ष शुरू किया गया गेमिंग जोन बंद कर दिया गया है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत में शुरू किए गए दोनों गेमिंग जोन में स्थिति यह हो गई कि इसका संचालन करने वाली संस्था को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इस वजह से गेमिंग जोन बंद करना आवश्यक हो गया।

विज्ञापन


रेल मंत्रालय का प्रस्ताव था कि रेलवे स्टेशनों पर गेमिंग जोन खोले जाएं, जिससे कि यहां आने वाले बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी ट्रेन के इंतजार के दौरान विभिन्न खेलों में समय बिताएं और रेलवे की आय भी बढ़े। इसके लिए रेलवे की ओर से निवेशको को ऑफर दिया गया। इस योजना के तहत मार्च 2023 में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर गेमिंग जोन खोले गए।
विज्ञापन


नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर बनाए गए गेमिंग जोन में सॉफ्ट प्ले, किड्स डॉल्फिन, किड्स बाइक, किड्स हॉर्स, 30 इंच माड्यूल कार, मूविंग बास्केट बाल, डाल कैचर, बाक्सिंग, बाल पूल, इंटरेक्टिव शूटिंग आदि गेम खेलने के लिए उपलब्ध हैं। मौजूदा गेम खेलने की कीमत 50 से 200 रुपये तक रखी गई है। यह कीमत अन्यों की तुलना में कम रखी गई थी और यह 24 घंटे खुला रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



5000 लोगों के रोज आने की थी उम्मीद, आए 10 से 15 लोग
बताया जा रहा है कि गेमिंग जोन में न तो बैठने की व्यवस्था थी और न ही कैफेटेरिया था, जिससे कि लोग वहां पर बैठकर कुछ खा सकें। गेमिंग जोन शुरू करने से पहले बैठने की जगह और कैफेटेरिया खोलने के लिए रेलवे अधिकारियों के पास प्रस्ताव भी भेजा गया था, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जोन संचालक को उम्मीद थी कि यहां पर रोजाना पांच हजार लोग आएंगे, लेकिन एक दिन में महज 10 से 15 ही लोग ही यहां आते थे। इससे खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया था। कर्मचारियों का खर्च और अन्य व्यय भी जमा करने भर का खर्च नहीं निकल रहा था। ऐसे में गेमिंग जोन बंद करना पड़ा।


हजरत निजामुद्दीन में खोलने की योजना रद्द
नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन के साथ दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर भी गेमिंग जोन खोलने की तैयारी थी लेकिन अब यहां पर भी गेमिंग जोन नहीं खोला जाएगा। सुविधाओं के अभाव और समय के अनुसार जरूरत नहीं पूरी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed