फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Furore over B.Tech student beating

बीटेक के छात्र को पीटने पर हंगामा

Tue, 25 Mar 2014 01:24 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 25 Mar 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
Furore over B.Tech student beating
एनएच-24 स्थित एबीईएस इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक छात्र की पिटाई से सोमवार को बवाल हो गया। शनिवार शाम बीटेक थर्ड ईयर के छात्र रविंद्र सिंह की हॉस्टल में हुई पिटाई से गुस्साए छात्रों ने कालेज में हंगामा किया।
विज्ञापन


कालेज प्रबंधन और वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए छात्र कालेज गेट पर धरने पर बैठ गए। छात्रों ने चुनाव प्रशिक्षण के लिए आए अफसरों को भी कैंपस में नहीं घुसने दिया। पुलिस ने छात्र के मेडिकल कराने के बाद संस्थान के डायरेक्टर, महासचिव और वार्डन के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


छात्रों के कालेज गेट पर जमा हो जाने से एनएच-24 पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। एबीईएस में बीटेक सिविल थर्ड ईयर के छात्र रविंद्र सिंह ने बताया कि पहले उसे 20 जनवरी को हॉस्टल से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 मार्च की शाम छह बजे के करीब वह दोस्त के कमरे पर सामान रखने जा रहा था। इसकी इजाजत भी ली थी। इसके बावजूद हॉस्टल गेट पर रोक कर पहले उसे गालियां दी। विरोध करने पर लात-घूंसों, थप्पड़ और सरिया से पीटा गया। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से गला दबाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed