फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fundraising the political training center without getting land in Ghaziabad

जमीन मिले बिना ही राजनीतिक प्रशिक्षण केंद्र का हो गया शिलान्यास

Sat, 18 May 2019 11:37 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 May 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fundraising the political training center without getting land in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

राजनीतिक प्रशिक्षण केंद्र के लिए चिह्नित 51 हजार वर्ग मीटर जमीन खाली हुई नहीं और शिलान्यास भी हो गया। नंदग्राम में 168 करोड़ की लागत से बनने वाले इस प्रशिक्षण केंद्र के लिए चिह्नित की गई जमीन में से अभी 38 हजार वर्ग मीटर जमीन ही कब्जामुक्त है। बाकी जमीन पर 70 से ज्यादा मकान बने हैं। अब राजनीतिक प्रशिक्षण केंद्र को बनाने से पहले सरकारी जमीन पर बनाए गए इन अवैध मकानों को ध्वस्त करना होगा।

विज्ञापन


शासन से मंजूरी के बाद नवंबर 2018 में राजनीतिक प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण के लिए प्रशासनिक  शासनादेश जारी हो चुका है। आईआईटी इंजीनियर चिह्नित की गई जमीन की मिट्टी का परीक्षण भी कर चुके हैं। इसके निर्माण की जिम्मेदारी सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शंस एंड डिजाइन सर्विसेज) को मिली है।
विज्ञापन


नगर निगम का संपत्ति विभाग प्रशिक्षण केंद्र के लिए पूरी जमीन का इंतजाम नहीं कर पाया है। निगम अधिकारियों ने सरकारी जमीन पर बने इन अवैध निर्माणों को चिह्नित तो करा लिया हैं, लेकिन अवैध मकानों को ध्वस्त करने से हिचकिचा रहे हैं। अपर नगर आयुक्त व संपत्ति अधिकारी आरएन पांडेय का कहना है कि आचार संहिता के बाद पुलिस बल को साथ लेकर अवैध निर्माण हटाकर राजनीतिक प्रशिक्षण केंद्र की जमीन खाली कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


268 करोड़ का है पूरा प्रोजेक्ट
प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण पर पहले चरण में 168.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके निर्माण पर कुल 268 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि  प्रशिक्षण के लिए बड़ा भवन बनाया जाएगा। प्रशासनिक बिल्डिंग बनाई जाएगी और इनके अलावा यहां कोर्सेज में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए गर्ल्स व ब्वॉयज होस्टल भी बनाए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद में पहला प्रशिक्षण केंद्र बनाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed