फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Full dress rehearsal parade tomorrow, these paths Avoid

फुल ड्रेस रिहर्सल परेड है कल, इन रास्तों में आने से बचें

Fri, 22 Jan 2016 09:25 AM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
Full dress rehearsal parade tomorrow, these paths Avoid

गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल परेड शनिवार को आयोजित की जाएगी। रिहर्सल परेड सुबह 9:50 बजे विजय चौक से शुरू होकर राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, डब्ल्यू प्वॉइंट (तिलक ब्रिज), बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग होते हुए लाल किला मैदान पहुंचेगी।

विज्ञापन


वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि  वे सुबह से लेकर दोपहर बाद तक नई दिल्ली व मध्य दिल्ली में आने से बचें। कई मार्गों के बंद कर दिए जाने के कारण बडे़ पैमाने पर ट्रैफिक जाम भी हो सकता है।
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) शरद अग्रवाल ने बताया कि  चार मेट्रो स्टेशन कुछ समय के लिए बंद रहेंगे। पड़ोसी राज्यों से अपील की गई है कि 22 जनवरी की रात से भारी वाहनों को दिल्ली की तरफ नहीं आने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये मार्ग रहेंगे बंद

Full dress rehearsal parade tomorrow, these paths Avoid

- 22 जनवरी को शाम साढ़े छह बजे से 23 जनवरी को परेड खत्म होने तक राजपथ विजय चौक से इंडिया गेट तक पूरी तरह बंद रहेगा।
- 22 जनवरी की रात 11 बजे से परेड खत्म होने तक रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड आदि जगहों से राजपथ पर ट्रैफिक को क्रॉस करने पर प्रतिबंध रहेगा।
- 23 जनवरी को सुबह सवा नौ बजे से परेड के तिलक मार्ग क्रॉसिंग पहुंचने तक सी-हैक्सागॉन-इंडिया गेट बंद रहेगा।
- 23 जनवरी को सुबह साढ़े नौ बजे से राजपथ पर रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड व सी-हेक्सागॉन मार्गों से क्रॉसिंग पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।
- 23 जनवरी को सुबह दस बजे के बाद तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग आदि पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इंडिया गेट सर्किल, आईटीओ चौक व दिल्ली गेट पूरी तरह बंद रहेंगे।

उत्तर-दक्षिण आने-जाने के लिए

Full dress rehearsal parade tomorrow, these paths Avoid

उत्तर से दक्षिण की तरफ जाने के लिए रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, आईपी फ्लाईओवर, राजघाट व रिंग रोड होकर जा सकते हैं। इसके अलावा अरविंदो चौक से लेफ्ट टर्न लेकर, सफदरजंग रोड, कौटिल्या मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, मटर टेरेसा क्रिसेंट गोल चक्कर, राम मनोहर लोहिया अस्पताल, बाबा खड़क सिंह मार्ग होकर आगे जा सकते हैं। इसके अलावा पृथ्वीराज रोड, साउथ एंड रोड, सुब्रमाण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड होकर आगे जा सकते हैं।

पूर्वी-पश्चिमी आने-जाने के लिए
रिंग रोड, भैरो रोड, मथुरा रोड, एस. भारती मार्ग, साउथ एंड रोड, पृथ्वीराज रोड, सफदरजंग रोड, कमल एटातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, सिमॉन बुलेवर्ड मार्ग व अपर रिज रोड। इसके अलावा रिंग रोड, भैरो रोड, मथुरा रोड, लोधी रोड, अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, तीन मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट मार्ग, पार्क स्ट्रीट, शंकर रोड व रिंग रोड। तीसरा रास्ता रिंग रोड, बुलेवर्ड मार्ग, बर्फ खाना चौक, रानी झांसी रोड, फैज रोड व देशबंधु गुप्ता रोड आदि जगह होकर जा सकते हैं।

कैसे जाएं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

Full dress rehearsal parade tomorrow, these paths Avoid

- दक्षिण दिल्ली की तरफ से आने वाले लोग मदर टेरेसा क्रिसेंट, राम मनोहर लोहिया का गोलचक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्ग, कनॉट प्लेस का बाहरी सर्किल, चेम्सफोर्ड रोड। पहाड़गंज और मिंटो रोड की तरफ से भवभूति मार्ग से अजमेरी गेट तक जा सकते हैं।

- उत्तरी दिल्ली की तरफ के लोग झंडेवालान गोलचक्कर, रानी झांसी रोड से लेफ्ट टर्न लेकर देशबंधु गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड, यहां से लेफ्ट टर्न लेकर पहाड़गंज पुल से नीचे होकर जा सकते हैं।

- पूर्वी दिल्ली से आने वाले लोग बुलेवर्ड मार्ग, आईएसबीटी पुल से रानी झांसी रोड, झंडेवालान, डीबी गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड व पहाडगंज पुल होकर जा सकते हैं।

कैसे जाएं पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन
- दक्षिण दिल्ली से रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां रोड, राजघाट, मयुना बाजार, लेफ्ट लेकर एसपी मुखर्जी मार्ग, छाता रेल, कोडिया पुल होकर जा सकते हैं।

- उत्तरी दिल्ली से बुलवर्ड रोड, मोरी गेट गोलचक्कर, मोरी गेट बाजार, पुल दुफरीन, लेफ्ट लेकर एसपी मुखर्जी मार्ग हो जा सकते हैं।  

एनसीआर क्षेत्र से आने वाली बसें कैसे जाएं दिल्ली में गंतव्य तक

- गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम जाने वाली बसें एनएच-24, रिंग रोड, राइट टर्न लेकर भैरो मार्ग होकर बस टर्मिनल भैरो मार्ग पर खत्म हो जाएगी।
- गाजियाबाद से आने जाने वाली सभी बसें मोहन नगर की तरफ मोड़कर वजीराबाद पुल केलिए भोपरा चुंगी से मोड़ दी जाएंगी।
- हरियाणा आदि जगहों से धौला कुआं की तरफ आने वाली बसें धौला कुआं पर ही रुक जाएंगी।
- बदरपुर की तरफ से बाहरी राज्यों से आने वाली बसें सराय काले खां पर रुक जाएंगी।
- एनएच-24 की तरफ से आने वाली बसें रोड नंबर 56 से राइट टर्न लेें और ये बसें आनंद विहार बस अड्डे पर रुक जाएंगी।
मेट्रो ट्रेन
- 23 जनवरी को मेट्रो अपने निर्धारित समय से चलेगी। केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन 23 जनवरी को सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। रेस कोर्स और पटेल चौक मेट्रो स्टेशन 23 जनवरी को सुबह पौने नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे।

व्यवसायिक वाहनों के आवागमन पर पाबंदी

- 22 जनवरी को रात दस बजे के बाद 23 जनवरी को परेड खत्म होने तक दिल्ली में हल्के और भारी व्यवसायिक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
- सराय काले खां से आईएसबीटी के बीच रिंग पर सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर दो बजे तक हल्के व भारी वाहनों के चलने पर रोक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed