फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   front of the police Furkan's wife escaped , was seen live encounter

आरोपी की राजदार महिला पुलिस के सामने से फरार, लाइव देखी थी मुठभेड़

Wed, 27 Apr 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 27 Apr 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
front of the police Furkan's wife escaped , was seen live encounter
घटनास्थल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

दादरी में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की एक ओर लापरवाही सामने आई है। सारा नजारा देखने वाली फुरकान की पत्नी पुलिस के सामने फरार हो गई थी। वह पुलिस वालों के सामने घायल भाई औरंगजेब को अस्पताल में भर्ती कराने नोएडा आई, जहां से वह गायब हो गई।

विज्ञापन


सवाल यह है कि पुलिस ने महिला को मौके पर ही हिरासत में क्यों नहीं लिया, जबकि औरंगजेब को पुलिस भी अस्पताल ले जा सकती थी। यह लापरवाही पुलिस पर अब भारी पड़ रही है, क्योंकि फुरकान की पत्नी जावेद की विश्वासपात्र है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि दादरी के नई आबादी मोहल्ले में फुरकान के घर पर जावेद और उसके साथियों का आना जाना लगा रहता था। फुरकान की पत्नी जावेद की विश्वासपात्र है। वह दादरी आने पर अपने घर के बजाए फुरकान के घर पर ठहरता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला जावेद के बारे में अधिक जानकारी रखती है

front of the police Furkan's wife escaped , was seen live encounter

पुलिस मुठभेड़ के दौरान जावेद और उसके साथियों के अलावा मकान में फुरकान, उसकी पत्नी और दो बच्चे थे। गोलीबारी के बाद जावेद साथियों के साथ मकान की छत के रास्ते से निकल गया था। इसके बाद पुलिस ने मकान को घेरा।

उस समय घर पर फुरकान की पत्नी दो बच्चे के साथ थी। पुलिस ने उससे बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाने की जरूरत नहीं समझी। वह करीब 9 बजे दो बच्चों को लेकर पुलिस के सामने ही घायल भाई औरंगजेब को अस्पताल में भर्ती कराने पहुंच गई।

पुलिस महिला को उसी दौरान हिरासत में ले लेती तो जावेद और फुरकान के बारे में अहम जानकारी जुटाई जा सकती थी। महिला जावेद के बारे में अधिक जानकारी रखती है। सवाल यह भी है कि पुलिस ने महिला को जाने ही क्यों दिया उसे तभी हिरासत में लेना चाहिए था। महिला पुलिसकर्मी भी मौके पर नहीं थी।

जावेद के परिजन भी फरार

front of the police Furkan's wife escaped , was seen live encounter
दादरी में दरोगा शहीद - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

घटना के दिन करीब 10 बजे के बाद जावेद और उसके परिवार के लोग चले गए। पहले पुरुष गए उसके बाद उसकी पत्नी भी बच्चों को लेकर चली गई।

उनके जाने के बाद पुलिस परिवार के लोगों को पकड़ने गई लेकिन तब तक सभी जा चुके थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जावेद ने पड़ोस में रहने वाली लड़की से शादी की थी।

उसके परिवार के लोगों ने विरोध किया था लेकिन दबंगई के चलते जावेद ने जबरन जबरन शादी की। उसके दो बच्चे हैं। शादी करने के बाद दोनों वहीं पर मोहल्ले में ही रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed