फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   From manual labor to the sports arena, Faisal won three gold medals

Delhi NCR News: मजदूरी से मैदान तक, फैसल ने जीते तीन स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
फैसल का अंडर नेशनल गेम्स के लिए हुआ चयन
विज्ञापन

प्रथम चौहान
पूर्वी दिल्ली। जाफराबाद स्थित जाकिर हुसैन स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र फैसल ने अंडर-19 एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 800 मीटर, 1500 मीटर और 5000 मीटर की दौड़ में लगातार तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। इस दमदार प्रदर्शन के आधार पर फैसल का चयन नेशनल गेम्स के लिए हो गया है।
पूर्वी दिल्ली के निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार से फैसल रात में फ्लिपकार्ट में पैकिंग करते हैं। घर चलाने के लिए वे यह मजदूरी करते हैं। रात भर की मजदूरी के बाद वह दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम जाते हैं। यहां वे सुबह अभ्यास करते हैं। इसके बाद वे अपनी पढ़ाई के लिए स्कूल जाते हैं। एक एथलीट के लिए आहार अहम होता है। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण फैसल को अक्सर इससे महरूम रहना पड़ता है। इससे उनके अभ्यास पर भी असर पड़ता है।
विज्ञापन

फैसल की कामयाबी का सबसे बड़ा श्रेय उनके कोच रियासत अली को जाता है। फैसल ने बताया कि डाइट के लिए पैसे न होने पर कोच उनकी आर्थिक मदद करते हैं। कोच ने कई बार अपनी जेब से पैसे खर्च कर प्रोटीन पाउडर भी मंगवाया है। इससे पहले फैसल ने क्रॉस कंट्री की छह किलोमीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीता था। कोच रियासत अली को अपने इस होनहार शिष्य पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed