{"_id":"584598ab4f1c1b885d447e8a","slug":"frightened-villagers-had-sought-protection-from-the-leopard","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरे हुए ग्रामीणों ने तेंदुए से सुरक्षा की लगाई गुहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डरे हुए ग्रामीणों ने तेंदुए से सुरक्षा की लगाई गुहार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम/सोहना
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड के गांव मंडावर के लोग तेंदुए से खौफजदा हैं। गांव के लोगों का कहना है कि अब भी गांव से सटे इलाके में तेंदुआ मौजूद है। सोमवार को सरपंच के नेतृत्व में सोहना तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन
गांव वासियों का कहना है कि ग्रामीणों की जान को तेंदुए से खतरा है। वहीं तहसीलदार सुशील शर्मा ने ग्रामीणों की सुरक्षा करने का आश्वासन दिया है। बता दें कि 25 नवंबर को इसी गांव में तेंदुआ आने के बाद गांव के लोगों ने पीटकर मार डाला था।
विज्ञापन
गांव के लोगों का कहना है कि 3 दिसंबर को तेंदुआ देखा गया, जो एक बकरी को उठाकर ले भागा। 4 दिसंबर को गांव वासियों ने मंदिर के पास दोबारा तेंदुआ देखा, तो उनको काफी भय सताने लगा। ज्ञापन पत्र देने वालों में सरपंच धन सिंह, पूर्व सरपंच काशीराम, बाईखेड़ा सरपंच बीर सिंह, सुरेश, जीतराम, चंद्रपाल और कुंदन आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
तहसीलदार सुशील शर्मा ने बताया कि ज्ञापन को उच्च अधिकारियों को तुरंत भेज दिया गया। वन विभाग अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा। प्रशासन द्वारा गांव वासियों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कोशिश की जाएगी।