फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   friendship on Facebook physical harassment of girl, posting objectionable photos on social media

फेसबुक पर दोस्ती कर युवती से किया रेप, सोशल मीडिया पर पोस्ट किए आपत्तिजनक फोटो

Sun, 19 Aug 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 19 Aug 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
friendship on Facebook physical harassment of girl, posting objectionable photos on social media

कविनगर थाना क्षेत्र में युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक नामचीन कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी युवक खुद को अविवाहित बताकर युवती के साथ कई माह तक लिव-इन में भी रहा।

विज्ञापन


युवती को उसके शादीशुदा और दो बच्चों का पिता होने की जानकारी मिली तो वह अलग रहने लगी। आरोपी ने दबाव बनाकर बीते माह फिर दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक  फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिए। पीड़िता ने आरोपी सेल्स एग्जीक्यूटिव के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


 मूलरूप से हापुड़ के धौलाना क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय युवती बीकॉम पास आउट है। उसके पिता आगरा में नौकरी करते हैं। युवती के मुताबिक करीब डेढ़ साल पूर्व फेसबुक पर उसकी दोस्ती धौलाना क्षेत्र के ही एक युवक अमित राणा से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह बाद पता चला शादीशुदा है युवक

friendship on Facebook physical harassment of girl, posting objectionable photos on social media

वह मसूरी औद्योगिक क्षेत्र की एक मल्टीनेशनल कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव है। पुलिस के मुताबिक युवक ने खुद को अविवाहित बताया और अक्तूबर 2017 में उसके साथ राजनगर क्षेत्र में लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगा।

करीब तीन माह बाद युवती को पता चला कि युवक शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है तो वह अलग रहने लगी। युवती का कहना है कि छह जुलाई को आरोपी ने उसे जबरन बुलाया और नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया।

उसने आपत्तिजनक फोटो खींच लिए और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। युवती ने आरोपी अमित राणा के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कविनगर थाने के प्रभारी एसएचओ हिंदवीर सिंह का कहना है कि युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed