फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friendship of the girl on the chatting app, the girl looted after calling home

चैटिंग एप पर युवती से की दोस्ती, घर बुलाकर युवती ने लूटा

Sat, 08 Aug 2020 03:33 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी राजीव कुमार, नई दिल्ली
राजीव कुमार, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 08 Aug 2020 03:33 PM IST
सार

  • मिलने के लिए घर में बुलाया और सहयोगियों की मदद से युवक को डरा धमकाकर एटीएम से रुपये निकाले, क्रेडिट कार्ड से किया नकदी ट्रांसफर

विज्ञापन
Friendship of the girl on the chatting app, the girl looted after calling home
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चैटिंग एप पर युवती से दोस्ती कर उससे मिलना एक युवक को भारी पड़ गया। मिलने के बहाने युवती ने उसे एक मकान में बुलाया और फिर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर युवक को चाकू दिखाकर लूट लिया। इतना ही नहीं, युवती एटीएम बूथ जाकर युवक के खाते से रुपये निकाल लिए और हजारों रुपये ट्रांसफर भी कर लिए। उसके चंगुल से छूटने के बाद युवक ने आपबीती अपने परिवार वालों को बताई और फिर उत्तम नगर थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


उत्तम नगर का रहने वाला दीपक(23)(बदला हुआ नाम) निजी कंपनी में काम करता है। पुलिस को दी शिकायत में दीपक ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने एक चैटिंग एप डाउनलोड किया। 1 अगस्त को एप पर उसकी दोस्ती प्रिया नाम की युवती से हुई। दो अगस्त को प्रिया उसे मिलने के मोहन गार्डन के एक घर में बुलाया। वहां पहुंचे पर प्रिया ने कमरे को बंद कर उससे बातचीत करने लगी। बातचीत के दौरान ही प्रिया उसे तीन हजार रुपये देने के लिए कहा।
विज्ञापन


दीपक के मना करने पर प्रिया ने दूसरे कमरे में मौजूद दो युवक और एक युवती को कमरे में बुला लिया। सभी ने उसकी पिटाई की और फिर चाकू दिखाकर डराया धमकाया। एक ने स्कूटी की चाबी ले ली जबकि प्रिया ने उसका एटीएम कार्ड। युवकों ने एटीएम से रुपये निकालकर देने के लिए कहा। फिर प्रिया उसके साथ पास के एटीएम बूथ पर पहुंची और उसके खाते से सात हजार रुपये निकाल लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वापस जाने के  दौरान दीपक ने उससे एटीएम और स्कूटी की चाबी मांगी तो उसने कमरे पर चलने के लिए कहा। 

जहां आरोपियों ने उसके फोन का लॉक खोलकर क्रेडिट कार्ड से प्रिया के पेटीएम खाते में आठ हजार रुपये ट्रांसफर कर लिये। उसके बाद आरोपियों ने उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और एटीएम कार्ड, चाबी और मोबाइल फोन वापस कर वहां से भगा दिया। डरा सहमा दीपक घर पहुंचा और घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed