{"_id":"a78cbd19ebe7c91761680ae72c712668","slug":"friendship-clinic-will-motivate-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों का डर दूर करेगा मित्रता क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों का डर दूर करेगा मित्रता क्लीनिक
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 02 Jan 2014 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में बेटियों को घर के भीतर और बाहर सताने वाले डर से मुक्ति दिलाने के लिए मित्रता क्लीनिक घर-घर पहुंचेगा। नए साल से यह सेवा शुरू हो गई है। जल्द ही एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में 19 साल से कम आयु के बच्चों को यौन शिक्षा देने के लिए मित्रता क्लीनिक स्थापित किया गया था। जनवरी 2012 से दिसंबर 2012 तक यहां 2500 से अधिक युवा काउंसलिंग के लिए पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
क्लीनिक की संगीता मेहरा बताती हैं कि मित्रता क्लीनिक में आने वाली अधिकांश युवतियां पहनावे पर छींटाकशी करने, किसी के द्वारा पीछा करने और अश्लील फब्तियां कसने जैसी शिकायतें लेकर आती हैं। कई मामले ऐसे भी आए हैं जिसमें बच्चियां अपने आपको घर में असुरक्षित महसूस करती हैं।
विज्ञापन
मित्रता क्लीनिक में बढ़ते मामलों के मद्देनजर मोबाइल टीम सेवा शुरू की गई है। यह मोबाइल टीमें घर-घर जाकर ऐसी युवतियों से बात करेंगी, जो तकलीफ में होते हुए भी किसी को अपना दर्द बयां नहीं कर पाती।
दस टीमों का किया गठन
मित्रता क्लीनिक की नोडल अधिकारी डा. सुनीता राठी ने बताया कि मोबाइल सेवा में कुल दस टीमों को शामिल किया गया है। प्रत्येक टीम में दो चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट और एक एएनएम को शामिल किया गया है। इन टीमों का उद्देश्य युवतियों के भीतर समाहित डर का खात्मा करने के साथ उन्हें स्वास्थ्य लाभ देने का भी रहेगा।