{"_id":"69c559f31ecd9649730b0249","slug":"friends-stabbed-a-teenager-to-death-police-say-he-used-to-taunt-and-threaten-them-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129538-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दोस्तों ने ही चाकू से किशोर की ली जान, पुलिस ने कहा-ताना मारता और धमकाता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दोस्तों ने ही चाकू से किशोर की ली जान, पुलिस ने कहा-ताना मारता और धमकाता था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के लिए उपयोगी
-दयालपुर इलाके की घटना, सीसीटीवी कैमरे की मदद से पहचान कर पुलिस ने तीन नाबालिगों को पकड़ा, चाकू बरामद
-अलगीढ़ में मौलवी की पढ़ाई कर रहा था, रमजान में आया था अपने घर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिले के दयालपुर इलाके में बुधवार देर रात ताना मारने और धमकाने का आरोप लगाकर दोस्तों ने सोलह साल के किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त 16 साल के मोहम्मद सुभान के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन नाबालिगों को पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि बुधवार रात करीब पौने ग्यारह बजे दयालपुर थाना पुलिस को एक किशोर पर चाकू से हमले की जानकारी मिली। पुलिस नेहरु विहार गली नंबर 13 पहुंची। जहां पर 16 साल का लड़का खून से लथपथ पड़ा था। उसके शरीर पर चाकू के कई घाव थे। जिस जगह पर किशोर मिला, वहां से उसके घर की दूरी पांच सौ मीटर था। पुलिस ने उसे तुरंत जग प्रवेश अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जांच में पता चला कि मोहम्मद सुभान अपने परिवार वालों के साथ नेहरु विहार में पिता मोहम्मद दिलशाद, मां शबाना, भाई अदनान, दो बहन अलफिसा और सना के साथ रहता था। नौवीं कक्षा तक पढ़ा सुभान अलीगढ़ यूपी में मौलवी की पढ़ाई कर रहा था। रमजान में वह अपने घर आया था। परिवार वालों के मुताबिक रात में उसके कुछ दोस्त जन्मदिन होने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने इस बाबत हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन करने के बाद साक्ष्य हासिल किए। पुलिस को पता चला कि सुभान पर तीन लड़कों ने हमला किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए तीनों नाबालिगों की उम्र 13 से 17 साल के बीच है। पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि मृतक उनमें से एक पर ताना मारता था और धमका था। जिससे परेशान होकर उनलोगों ने उसपर हमला किया।