{"_id":"5ebc22afb335334ea4582bfa","slug":"friend-took-audi-car-now-refusing-to-give-in-ballabhgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः दोस्त ले गया ऑडी कार, अब देने से कर रहा इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः दोस्त ले गया ऑडी कार, अब देने से कर रहा इंकार
Wed, 13 May 2020 10:09 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बल्लभगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बल्लभगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 13 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
ऑडी कार
- फोटो : सोशल मीडिया
सेक्टर-12 निवासी एक अधिवक्ता का दोस्त उनकी लग्जरी ऑडी कार को कुछ दिनों के लिए मांग कर ले गया। कई माह बीत जाने के बाद भी गाड़ी न देने पर अधिवक्ता ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सेंट्रल थाना पुलिस ने बताया कि अधिवक्ता का दोस्त सोमेश चौधरी उनसे अपनी कार खराब होने की बात कहकर उनकी ए-6 ऑडी कार मांग कर ले गया था। आरोप है कि कार वापस मांगने पर वह टाल-मटोल करता रहा। दो माह से उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले उसने कार के एक्सीडेंट हो जाने की बात कह कर ठीक कराकर जल्द वापस देने का भरोसा दिया था। इसी तरह के बहाने बनाकर आरोपी ने कई महीने निकाल दिए। अधिवक्ता का आरोप है कि उसकी कार का गलत कार्यों में उपयोग किया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन