फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fresh waste from Gurugram will be disposed of in Sohna

Delhi NCR News: सोहना में होगा गुरुग्राम के ताजा कचरे का निस्तारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
- हाई पावर परचेज कमेटी ने दी अनुमति, एजेंसी को प्रति टन 385 रुपये का भुगतान करेगा निगम
विज्ञापन

बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर कचरे का दबाव कम करने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम को बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर कचरे का दबाव कम करने में राहत मिली है। चंडीगढ़ में हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में ताजा कचरे के निस्तारण के टेंडर को मंजूरी दी गई। इस योजना के तहत, शहर का ताजा कचरा बंधवाड़ी के बजाय सोहना स्थित निर्धारित साइट पर भेजा जाएगा। निस्तारण करने वाली एजेंसी को निगम प्रति टन 385 रुपये का भुगतान करेगा।

अधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर बढ़ते कचरे का दबाव कम करना है। वर्तमान में ताजा कचरा भी वहां पहुंचने से ढेर लगातार बढ़ रहा है। सोहना में नई व्यवस्था से बंधवाड़ी में नए कचरे का जमाव रुकेगा। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर लाखों टन पुराना कचरा जमा है, जिससे पर्यावरण और भूजल प्रदूषण की चिंता है। निगम ने इस दबाव को घटाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed