फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Freelance journalist arrested for sending army sensitive and defence related information to china his chinese lady aid and her nepalese helper also arrested got huge money for it

पत्रकार राजीव शर्मा ने चीन को भेजी थी सेना की गुप्त जानकारी, बदले में मिला था ये तोहफा

Sat, 19 Sep 2020 02:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 19 Sep 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Freelance journalist arrested for sending army sensitive and defence related information to china his chinese lady aid and her nepalese helper also arrested got huge money for it
राजीव शर्मा और उसके साथी - फोटो : अमर उजाला

चीन को देश की सेना और सुरक्षा मामलों से संबंधित अहम व संवेदनशील जानकारी व दस्तावेज देने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा, चीनी महिला किंग शी और उसके नेपाली साथी शेर सिंह उर्फ राज बोहरा को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


स्पेशल ने राजीव शर्मा को चीन को संवेदनशील दस्तावेज सौंपने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जो चीनी महिला और नेपाली युवक गिरफ्तार हुए हैं वह दस्तावेज के बदले राजीव को फर्जी(शेल) कंपनियों के जरिए मोटी रकम मुहैया कराते हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों का दावा है कि राजीव ने कुछ समय पहले ही चीन को सेना के कुछ बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं जिसके बदले उसके अकाउंट में लाखों की रकम भी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ यही नहीं राजीव के पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, कई लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण और संवेदनशील वस्तुएं बरामद हुई हैं। इन सबका प्रयोग वह चीन से संपर्क करने, उन्हें दस्तावेज व सूचनाएं पहुंचाने के लिए करता था।

स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव ने ये भी बताया कि राजीव शर्मा ने चीनी खुफिया विभाग को 2016 से 2018 के बीच में रक्षा और रणनीति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। वह चीनी खुफिया अधिकारियों से अलग-अलग देशों के अलग अलग ठिकानों पर मिलता था।

डीसीपी ने ये भी बताया कि उसके दो साथी चीनी महिला और नेपाली युवक की महिपालपुर में कंपनी है, जहां से वो चीन को दवाइयां एक्सपोर्ट करते हैं। चीन से भेजे गए पैसे यहां एजेंट को दिए जाते हैं। जांच में पता चला है कि पिछले एक साल में 40-50 लाख रुपये पत्रकार को दिए गए हैं।

डीसीपी यादव ने ये भी कहा कि राजीव शर्मा के पास पत्रकारिता का 40 सालों का अनुभव है। भारत के कई समाचार पत्रों में काम के साथ ही राजीव ने चीन की मीडिया एजेंसी ग्लोबल टाइम्स के लिए भी फ्रीलांस पत्रकारिता की है।

14 सितंबर को हुए गिरफ्तार

अधिकारियों ने दावा किया है कि पत्रकार के कब्जे से सेना से संबंधित कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं। फिलहाल वह छह दिन की रिमांड पर है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पत्रकार चीन के लिए जासूसी कर रहा था।

स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव ने बताया कि राजधानी के पीतमपुरा निवासी राजीव शर्मा कई अखबारों में काम कर चुका है। उसे गत 14 सितंबर को गिरफ्तार किया था और अगले दिन कोर्ट में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में एक और पत्रकार से पूछताछ चल रही है।

पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि राजीव शर्मा चीन के लिए जासूसी कर रहा था। उसके कब्जे से जो कागजात मिले हैं, वह उस देश को देने वाला था। इस बात के भी सबूत मिले हैं कि आरोपी पहले कुछ दस्तावेज दे चुका है और इसकी एवज में मोटे पैसे लिए हैं। बताया जा रहा है कि पत्रकार के खिलाफ विदेश मंत्रालय को भी शिकायत मिली थी, जिसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed