फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Free travel in DTC buses has increased the number of female passengers

डीटीसी बसों में मुफ्त सफर की सौगात से बढ़ी महिला यात्रियों की तादाद, 40 फीसदी हुआ इजाफा

Wed, 06 Nov 2019 08:43 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Nov 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
Free travel in DTC buses has increased the number of female passengers
फाइल फोटो
सम- विषम योजना लागू होने पर सड़कों पर डीटीसी की बसें बढ़ाए जाने से यात्रियों को सफर में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त सफर की सौगात मिलने पर धीरे-धीरे महिला यात्रियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बीते एक सप्ताह में यह आंकड़ा 33 फीसदी से बढ़कर 40 फीसदी से भी अधिक पहुंच गया। 
विज्ञापन


डीटीसी बसों में मिलने वाली बेहतर सुविधाएं, महिलाओं को यात्रा के लिए पिंक पास के साथ साथ सुरक्षा के लिहाज से मार्शल की तैनाती से अभी भी अन्य बसों की अपेक्षा यात्रियों का डीटीसी पर विश्वास बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन


सम विषम लागू होने के बाद पहले दिन सोमवार डीटीसी बसों में 19.65 लाख यात्रियों ने सफर किया। इनमें पिंक पास से बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या 7.91 लाख रही। कुल यात्रियों में से 40.26 फीसदी महिलाओं ने डीटीसी बसों में पहले दिन सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लस्टर बसों में कुल 2.67 लाख यात्रियों ने टिकट लिए जबकि शाम तक 4.04 लाख महिलाओं ने पिंक पास से बसों में सफर किया। क्लस्टर बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं की प्रतिशतता डीटीसी की अपेक्षा करीब कम रही। 
 

मेट्रो की 58 लाख लाइन का यात्रियों ने किया इस्तेमाल  

सम विषम लागू होने के बाद सोमवार को पहले दिन सभी लाइनों पर कुल 58 लाख, 94 हजार, 506 यात्राएं कीं। दिल्ली-एनसीआर में सितंबर में लाइन यूटिलाइजेशन 54.26 लाख रही जबकि मई में यह आंकड़ा 40.25 लाख थी। 

इस दौरान लाइन यूटिलाइजेशन (एक यात्रा के लिए अलग अलग मेट्रो का उपयोग) में 35 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। लाइन यूटिलाइजेशन मूलत: यात्रियों के अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अलग अलग कॉरिडोर के इस्तेमाल की गिनती की जाती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed