फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Free movie ticket of Mary kom for DU students.

वोट पाने के लिए फ्री में बंट रहा 'मैरी कॉम' का टिकट!

Thu, 04 Sep 2014 03:07 PM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 03:07 PM IST
विज्ञापन
Free movie ticket of Mary kom for DU students.

चुनाव के दौरान वोटर्स को लुभाने के लिए किसी तरह के छूट की घोषणा से लेकर उपहार बांटने को आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है। अगर कोई राजनीतिक दल ऐसा ही काम स्टूडेंट इलेक्शन के दौरान करे तो इसे आप क्या कहेंगे।

विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में इस समय स्टूडेंट इलेक्शन का माहौल है। जेएनयू और डीयू में आगामी 12 सितंबर को चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने डीयू स्टूडेंट्स को बॉलिवुड की एक फिल्म का टिकट फ्री में देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक कैंपस के आस-पास ऐसे पोस्टर भी लगाए गए हैं। भाजपा की दिल्ली यूनिट ने डीयू के छात्रों को प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मैरी कॉम का टिकट फ्री में देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी का मानना है कि भारतीय महिला बॉक्सर पर बनी फिल्म देखने से युवाओं में देश भक्ति की भावना बढ़ेगी। इस बारे में पार्टी का कहना है कि वह फ्री टिकट पानो वाले छात्रों का डाटा बेस तैयार करेगी।

युवाओं में बढ़ेगी राष्ट्रवाद की भावना

Free movie ticket of Mary kom for DU students.

हालांकि इस बारे में डीयू स्टूडेंट लीडर्स का कहना है कि पार्टी ने यह योजना कैंपस इलेक्‍शन और ‌एसेंबली इलेक्‍शन को ध्यान में रखकर बनाई है।

जबकि भाजपा के नेताओं का कहना है कि मूवी के फ्री टिकट के इस ऑफर का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। इसका मकसद युवाओं के बीच उस महिला की कहानी को पहुंचाना है जिसने तमाम बाधाओं के बावजूद अपने लक्ष्य को हासिल किया। यह कहानी युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ाने में मदद करने वाली है।

बीजेपी एमएलए आर पी सिंह का कहना है कि मैरी कॉम देश का गर्व हैं। हमें अपने युवाओं खासकर लड़कियों को ऐसी प्रेरणादायी फिल्म देखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

पूरा पीवीआर होगा बुक

Free movie ticket of Mary kom for DU students.

सूत्रों के मुताबिक फ्री टिकट की यह योजना डीयू के केवल उन्हीं स्टूडेंट्स के लिए है जिनके पास वैध आई-कार्ड है। राजेंद्र नगर इलाके में लगाए गए पैंफलेट में लिखा हुआ है कि... सभी छात्र-छात्राएं अपना आई-कार्ड दिखाएं और मैरी कॉम का टिकट मुफ्त पाएं।

इस पोस्टर पर चार मंडल अध्यक्षों के फोन नंबर भी लिखे हुए हैं। इनमें से एक मंडल अध्यक्ष से संपर्क करने पर पता चला कि अगर छात्रों की संख्या ज्यादा होती है तो पूरा पीवीआर उनके लिए बुक कराया जा सकता है।

सामान्य स्थिती में छात्रों को टिकट दिया जाएगा जो अपनी सुविधा के अनुसार शो देखने जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed