फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Free gas connections and stoves were provided to MCD employees.

Delhi NCR News: एमसीडी कर्मियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन व चूल्हे दिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
एमसीडी मुख्यालय स्थित सिविक सेंटर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एक विशेष वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने महापौर राजा इकबाल सिंह की उपस्थिति में नगर निगम के स्थायी एवं अस्थायी कर्मचारियों के परिवारों को 251 निःशुल्क गैस चूल्हा और एलपीजी सिलिंडर वितरित किए।

इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार और उनके सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पहले बरसात के मौसम में महिलाओं को लकड़ी के चूल्हों पर खाना बनाने में भारी परेशानी होती थी। धुएं से स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों को नुकसान पहुंचता था, लेकिन उज्ज्वला योजना से यह समस्या काफी हद तक खत्म हुई है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने बड़े बदलाव देखे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की पीड़ा को समझते हुए स्वच्छ ईंधन जैसी योजनाएं लागू कीं। इससे रसोई का काम आसान हुआ और प्रदूषण में भी कमी आई। उन्होंने कहा कि प्रदूषण मुक्त दिल्ली की मुहिम में उज्ज्वला योजना का अहम योगदान है। महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नगर निगम लगातार महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित करने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed