{"_id":"f939b65b4ce04c51c8e5ac19bca1401c","slug":"free-bus-service-for-namaaz-on-id-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज स्थल के लिए मुफ्त मिलेगी रोडवेज बसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज स्थल के लिए मुफ्त मिलेगी रोडवेज बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 04 Oct 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को बकरीद के मौके पर नमाजियों को नमाज स्थल पर पहुंचाने के लिए इस बार भी रोडवेज की मुफ्त सेवाएं मिलेगी। बकरीद की नमाज को लेकर रोडवेज ने तैयारियां कर ली है। जिसमें राजीव चौक से छह घंटे तक नमाजियों के लिए मुफ्त बसें चलेंगी।
विज्ञापन
बकरीद पर प्रशासन की तरफ से बनाए गए नमाज स्थलों तक नमाजियों को जाने के लिए रोडवेज विभाग ने उचित प्रबंध किए है। हाइवे स्थित ईदगाह मस्जिद के पास से नमाजियों को सेक्टर-29 स्थित लेजरवैली ग्राउंड के लिए सीधी बस सर्विस चलाई जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले ईद की नमाज के दौरान भी जिला प्रशासन के आदेश पर रोडवेज ने राजीव चौक से लेजरवैली ग्राउंड के लिए मुफ्त बस चलाई थी। रोडवेज के मुताबिक सुबह साढ़े छह से साढ़े ग्यारह बजे तक राजीव चौक से पांच बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। रोडवेज महाप्रबंधक रोहित यादव ने बताया कि सोमवार को राजीव चौक से पांच सिटीबसों को चलाया जाएगा। जो नमाजियों के लिए मुफ्त रहेगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। सुबह साढ़े छह बजे बसों को राजीव चौक पर लगा दिया जाएगा।