फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Digital arrest Fraudsters posing as ED officials withdrew more than Rs 18 crore from an elderly man's account

डिजिटल अरेस्ट: बुजुर्ग से ठगे 18.70 करोड़, 750 से अधिक खातों में किए ट्रांसफर; जालसाजों ने ऐसे बनाया शिकार

Fri, 13 Dec 2024 12:37 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 13 Dec 2024 12:37 PM IST
सार

शुरुआती जांच में पता चला कि गैंग के सरगना ने गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम ट्रांसफर करने में किया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि जालसाजों ने ठगी की रकम को 750 से अधिक बैंक खातों में ट्रांसफर किया है।

विज्ञापन
Digital arrest Fraudsters posing as ED officials withdrew more than Rs 18 crore from an elderly man's account
डिजिटल अरेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर कैलाश इलाके में जालसाजों ने खुद को ईडी का अधिकारी बताकर 65 साल के बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 18.70 करोड़ रुपये ठग लिए। बुजुर्ग की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल आईएफएसओ ने मामले की जांच करते हुए अहमदाबाद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गैंग में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

शुरुआती जांच में पता चला कि गैंग के सरगना ने गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम ट्रांसफर करने में किया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि जालसाजों ने ठगी की रकम को 750 से अधिक बैंक खातों में ट्रांसफर किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रेटर कैलाश निवासी अरुण कुमार जैन ने साइबर क्राइम पोर्टल पर ठगी की शिकायत की थी जिसके जरिए स्पेशल सेल की साइबर सेल में शिकायत मिली। इसके बाद साइबर सेल ने पीड़ित का बयान दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि अज्ञात लोगों ने एक कंपनी में ऑनलाइन पैसे निवेश करने पर मुनाफा देने का झांसा दिया। आरोपियों ने उन्हें बताया कि रकम दोगुनी हो जाएगी। बातचीत के बाद हालांकि पीड़ित ने निवेश करने से मना कर दिया लेकिन आरोपियों को पीड़ित के पास काफी पैसे होने की जानकारी मिली। पीड़ित ने बताया कि उसके बाद उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया, कॉलर ने खुद को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) का अधिकारी बताया। आरोपी ने पीड़ित को वीडियो कॉल पर बात करने के लिए कहा। वीडियो कॉल करने पर आरोपी ने उनसे बैंक खाते में बड़ी रकम होने की जानकारी मांगी।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह कंपनी में ऑनलाइन निवेश करने वाले थे, इसलिए खाते में पैसे डाले हैं। आरोपियों ने काफी देर तक पूछताछ करने के बाद पीड़ित से उनके बैंक खाते की सारी जानकारी हासिल कर ली जिसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के खाते से 18.70 करोड़ रुपये निकाल लिए। शक होने पर पीड़ित ने पुलिस की मदद ली और ठगी की शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर की जिसके बाद दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबर और उस बैंक खाते की जांच की, जिसमें रुपये ट्रांसफर किए गए थे। जानकारी हासिल करने के बाद पुलिस टीम ने कई दिनों तक तीन राज्यों में छापे मारे और फिर गुजरात के अहमदाबाद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के बैंक खाते का इस्तेमाल ठगी की रकम को ट्रांसफर करने के लिए किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed