{"_id":"67c743bd2ea161b5f51e26378e3343bf","slug":"fraud-with-bank-account-in-faridbad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम ब्लॉक के नाम पर खाली कर दिया बैंक अकाउंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम ब्लॉक के नाम पर खाली कर दिया बैंक अकाउंट
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 10 Mar 2015 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैकर्स ने एक व्यक्ति से उसके बैंक खाते और एटीएम की डिटेल लेकर इंटरनेट के जरिए सारी रकम निकाल ली। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सेंट्रल थाना क्षेत्र निवासी सुबेग सिंह को 10 फरवरी की सुबह एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का मैनेजर बताते हुए कहा कि उनके एटीएम कार्ड को ब्लॉक किया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया कि उन्हें नया एटीएम कार्ड और पिन दिया जाएगा। इसके बाद ही वह धन निकाल सकेंगे। कार्ड ब्लॉक करने के लिए फोन करने वाले ने उनसे पिन नंबर पूछा। उन्होंने पिन नंबर बता दिया।
विज्ञापन
इसके थोड़ी देर बाद ही उनके फोन में खाते से रुपये निकाले जाने के मैसेज आने लगे। हैकर्स ने उनके खाते से 29,000 रुपये निकाल लिए। उन्होंने बताया कि खाते में सौ रुपये से भी कम ही बचे हैं।
जांच के नाम पर कई दिनों तक थाने से वापस करने के बाद सेंट्रल थाना पुलिस ने सोमवार की शाम केस दर्ज कर लिया। एसएचओ सेंट्रल ने बताया कि हैकर्स की तलाश के लिए साइबर सेल से मदद ली जा रही है।