{"_id":"729e894365ac9a317f79feb72331afac","slug":"fraud-of-thirty-lakh-rupees-in-the-name-of-flat-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट के नाम पर 30 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैट के नाम पर 30 लाख की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 12 Feb 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुडग़ांव में छह साल पहले फ्लैट के नाम पर पैसा लेने वाले बिल्डर के खिलाफ डीएलएफ फेस वन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। अलग-अलग तीन लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
फ्लैट के नाम पर ठगी की शिकायत की जांच के दौरान आर्थिक अपराध शाखा ने आरोप सही पाया। जिसके बाद उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने पॉल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डिवलपर्स प्रा.लि.(पीआईडी) कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। छह साल पुराना मामला है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि शहर के पॉश इलाके में पॉल डिवलपर्स का कारपोरेट ऑफिस है। अलकनंदा गाजियाबाद निवासी तरूण कुमार मोइत्रा ने पुलिस को दिए गए शिकायत में बताया है कि वर्ष 2009 में उन्होंने फ्लैट के लिए कंपनी से संपर्क किया और फ्लैट बुक करने के लिए एडवांस में रूपए भी जमा कराए।
विज्ञापन
इसके बाद कई किश्तों में और रकम जमा की गई। आरोप है कि कंपनी ने तय समय में फ्लैट नहीं दिया। आरोप है कि जमा किए गए रूपए मांगने पर कंपनी द्वारा आनाकानी की जा रही है। कंपनी द्वारा न तो फ्लैट दिया गया और न ही पैसे ही वापस किए जा रहे हैं।
इस पर तरूण ने इसकी शिकायत डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस को दी। शिकायत मिलने पर इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा ने की। जिसमें लगाए गए आरोप सही पाए गए।
कुछ इसी तरह की शिकायत साउथ ईस्ट दिल्ली के जनकपुरी निवासी अरूण धवन और गुडग़ांव के हाऊसिंग बोर्ड निवासी नीरज रस्तोगी ने भी दी है। पुलिस ने रोहण निवासी मनुचंद्रा व नाथूपुर निवासी राजेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।