फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud of lakhs of rupees in the name of getting money in exchange for insurance policy

Durg News: बीमा पॉलिसी के बदले रुपये दिलाने के नाम पर 51 लाख से अधिक की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 05 Apr 2025 10:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 05 Apr 2025 10:51 AM IST
सार

भिलाई नगर क्षेत्र में रिटायर्ड बीएसपी कर्मी से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जहां लैप्स बीमा पॉलिसी के बदले करोड़ों रुपये दिलाने के नाम पर अज्ञात आरोपियों ने रिटायर्ड बीएसपी कर्मी को अपना शिकार बनाया है।

विज्ञापन
Fraud of lakhs of rupees in the name of getting money in exchange for insurance policy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

दुर्ग भिलाई नगर क्षेत्र में रिटायर्ड बीएसपी कर्मी से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जहां लैप्स बीमा पॉलिसी के बदले करोड़ों रुपये दिलाने के नाम पर अज्ञात आरोपियों ने रिटायर्ड बीएसपी कर्मी को अपना शिकार बनाया है। आरोपियों ने पीड़िता से 51 लाख से अधिक रुपये की ठगी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-7 के रहने वाले रिटायर्ड बीएसपी कर्मी  विनोद सिंह से 51 लाख 20 हजार 953 रुपये की साइबर ठगी हुई है। अज्ञात आरोपियों ने लैप्स हुई बीमा पालिसी के करीब डेढ़ करोड़ रुपये दिलवाने का झांसा देकर पीड़ित से ठगी की है। पीड़ित ने घटना की शिकायत पर भिलाई नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मार्च 2024 में विनोद सिंह के पास एक फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम ठाकुर अरविंद सिंह बताया था और उसने पीड़ित से बोला था कि वह उसके लैप्स हुई बीमा पालिसी के करीब डेढ़ करोड़ रुपये दिलवा सकता है। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित से कहा कि बीमा का क्लेम लेने के लिए उसे 18 प्रतिशत जीएसटी, ट्रांजेक्शन चार्ज और अकाउंट लिमिट बढ़ाने के लिए चार्ज देना होगा। डेढ़ करोड़ पाने के लालच में पीड़ित ने आरोपी को रुपये देने की बात स्वीकार कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने अपने पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआइ और यूको बैंक के खातों से कुल 51 लाख 20 हजार 953 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए। आरोपी हर बार अलग-अलग बहाने बनाकर पीड़ित से रुपये की मांग की थी और पीड़ित उसे रुपये देता चला गया था। इतने रुपये देने के बाद पीड़ित ने जब पॉलिसी के रुपये मांगे तो आरोपी ने कहा कि उसका पूरा पैसा कोर लाइफ रियल्टर कंपनी में सुरक्षित है और फरवरी 2025 में पूरे रुपये उसे मिल जाएंगे। इसके बाद आरोपी ने फरवरी से अपना नंबर बंद कर दिया। जिसके बाद पीड़ित को ठगी होने की आशंका होने पर इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed