फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud of crores from people in the name of investment in films

Delhi: फिल्मों में निवेश के नाम पर 600 लोगों से 35 करोड़ ठगे, पुलिस ने भगोड़ा दबोचा

Fri, 24 Mar 2023 08:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 24 Mar 2023 08:21 AM IST
सार

आरोपी ने लोगों को फिल्मों में पैसा निवेश करने का झांसा देकर एक वर्ष में ढाई गुना मुनाफा देने की बात कही थी। आरोपी कंपनी में निदेशक था। दिल्ली पुलिस ने सुभाष की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।

विज्ञापन
Fraud of crores from people in the name of investment in films
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

अपराध शाखा ने भगोड़े जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुभाष नागर ने साथियों के साथ 2017 से मार्च, 18 तक 600 से ज्यादा लोगों से 35 करोड़ रुपये से ज्यादा ठग लिए थे। आरोपी ने लोगों को फिल्मों में पैसा निवेश करने का झांसा देकर एक वर्ष में ढाई गुना मुनाफा देने की बात कही थी। आरोपी कंपनी में निदेशक था। दिल्ली पुलिस ने सुभाष की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एनआर-दो में तैनात इंस्पेक्टर संदीप तुषीर को सूचना मिली थी कि जालसाजी के मामले में वांछित सुभाष सेक्टर-8, नोएडा में आएगा। इंस्पेक्टर की देखरेख में एसआई संजीव गुप्ता, एसआई सतेंद्र दहिया व हवलदार देवेंद्र की टीम ने घेराबंदी कर पुतीन ग्रीन, ओमेक्स, ग्रेनो निवासी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलरूप से दादू गांव, गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ वर्ष 2020 में एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में एक आरोपी उदित ओबराय पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन


रिटायर विंग कमांडर से ठगे 1.78 करोड़, दिए 36 लाख
आरोपियों ने वर्ष 2019 में रिटायर विंग कमांडर राकेंद्र सिंह से 1.78 करोड़ रुपये फिल्मों में निवेश कराने के नाम पर ठग लिए थे। इन लोगों ने किस्तों के नाम पर 36 लाख रुपये ही लौटाए थे। बाद में आरोपियों ने पीड़ित को 1275 वर्गमीटर का प्लाॅट देकर समझौता कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगने के लिए डीडीए की फर्जी वेबसाइट बनाई
डीडीए के फ्लैट खरीदने वाले जरा सावधान हो जाएं। कुछ जालसाज डीडीए की हाउसिंग स्कीम के नाम पर फर्जी यूआरएल का इस्तेमाल कर लोगों को फ्लैटों की बुकिंग के लिए लुभा रहे हैं। डीडीए ने इस मामले की दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा और साइबर क्राइम सेल में शिकायत की है। डीडीए ने इस फर्जीवाड़े का स्वयं खुलासा किया है और लोगों को जालसाजों से सावधान रहने के लिए आगाह किया है। ब्यूरो 


इंस्टाग्राम पर आईफोन बेचने का झांसा देकर 28.69 लाख ठगे
इंस्टाग्राम पर ग्रुप बनाकर सस्ते दामों पर मोबाइल फोन बेचने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले छह जालसाजों को गिरफ्तार किया है। सरगना ऑनलाइन सट्टा भी लगाता था। उसने यू-ट्यूब से ठगी का गुर सीखा था। इनके कब्जे से 14 मोबाइल, 1 लैपटॉप, 2 राउटर और 1 डोंगल बरामद किया गया है। इनकी पहचान यमुनानगर निवासी रमन प्रीत, जगादारी निवासी विजय, हरिद्वार निवासी अमन चौहान, सहारनपुर निवासी नीतीश सिंह, यमुनानगर निवासी अवि तनेजा और सूरज रावत के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed