फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud in haryana roadways driver recruitment.

हरियाणा रोडवेज में फर्जीवाड़े का खुलासा

Fri, 29 Aug 2014 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 29 Aug 2014 09:41 PM IST
विज्ञापन
Fraud in haryana roadways driver recruitment.

हरियाणा रोडवेज में हुई चालक भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है जिसमें एक चालक ने बडे़ ही शातिर तरीके से दूसरे के लाइसेंस पर रोडवेज में नियुक्ति हासिल कर ली। लेकिन जब विभाग ने लाइसेंस का वैरिफिकेशन कराया तो सारा मामला खुल गया। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने बिना देर लगाए आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन


जिस पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। दूसरी तरफ फर्जीवाड़ा खुलने के बाद रोडवेज प्रबंधन भी सकते में है जिसमें राज्य के बाहर के लाइसेंसों पर सख्ती से जांच पड़ताल की जा रही है। हरियाणा सरकार की तरफ से हाल ही में रोडवेज में चालकों की भर्ती प्रक्रिया के दौरान पिछले महीने गुड़गांव डिपो में कई चालकों की नियुक्ति की गई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इसमें रोहतक के कहानी गांव निवासी राकेश को उसके टेस्ट और डॉक्यूमेंट के आधार पर गुड़गांव डिपो में बतौर चालक नियुक्ति कराई गई थी। लेकिन मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब चालक ने नियुक्ति के समय नागालैंड से संबंधित लाइसेंस की कॉपी जमा कराई थी जिस पर विभाग की तरफ से लाइसेंस की वैरिफिकेशन कराई गई तो वह किसी ओर के नाम से पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज में सामने आए फर्जीवाड़े के बाद डिपो प्रबंधन भी सकते में पड़ गया जिसके बाद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को सस्पेंड कर उसके खिलाफ जांच बैठा दी है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में अधिकारियों ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेज दी है साथ ही आंतरिक स्तर पर जांच की जा रही थी।

जानकारी के अनुसार इस तरह के फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद मुख्यालय स्तर पर निर्देश दिए गए जिसमें अन्य लाइसेंसों की जांच पड़ताल भी शुरु कर दी गई है। रोडवेज महाप्रबंधक ने आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस में भी मामला दर्ज करा दिया है जिस पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

इस संबंध में रोडवेज महाप्रबंध रोहित यादव ने बताया कि आरोपी चालक को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई बैठा दी गई है। मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है अन्य चालकों के भी कागजात जांचे जा रहे है। अगर कोई दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


ऐसे हुआ खुलासा
रोडवेज में नए चालकों की भर्ती प्रक्रिया के बाद रोहतक के कहानी गांव निवासी राकेश को पिछले महीने तीन अगस्त को गुड़गांव रोडवेज डिपो में चालक पद के लिए नियुक्ति दी गई थी। जिसमें चालक के पास नागालैंड क्षेत्रीय परिवहन विभाग की तरफ से बनाया गया भारी वाहन का लाइसेंस था। अधिकारियों को फर्जी लाइसेंस का शक होने पर वैरिफिकेशन कराया गया जो मेवात के बीबीपुर गांव निवासी हाकमद्दीन के नाम से पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed