{"_id":"6a2585b330b403c2f20a5707","slug":"fraud-call-center-busted-gang-leader-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-139859-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ठगी के कॉल सेंटर का खुलासा, सरगना गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ठगी के कॉल सेंटर का खुलासा, सरगना गिरफ्तार
विज्ञापन
-जन सहायता केंद्र के लिए डिस्ट्रीब्यूटर आईडी और फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर करते थे ठगी
-बाहरी उत्तरी जिला साइबर सेल ने की गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिला साइबर सेल ने जन सहायता केंद्र के लिए डिस्ट्रीब्यूटर आईडी और फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के सरगना मोहम्मद शिराज (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो फोन, एक वाई-फाई राउटर, दो सिम बरामद किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि अफजल खान नाम के व्यक्ति ने साइबर सेल में ठगी की शिकायत की थी। जिसमें बताया कि उसे जन सहायता केंद्र की फ्रेंचाइजी और डिस्ट्रीब्यूटर आईडी दिलाने का झांसा देकर करीब साढ़े 21 हजार रुपये ठग लिए हैं। रकम लेने के बाद आरोपियों ने उसके फोन को ब्लॉक कर दिया। शिकायत पर सेल ने 23 मई को मामला दर्ज कर लिया।
निरीक्षक गोविंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण और जिन बैंक खातों में पैसे गए थे, उनकी जांच शुरू की। जिसके जरिये पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी मोहम्मद शिराज तुगलकाबाद एक्सटेंशन, कालकाजी का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों राहुल उर्फ अमित और वैष्णवी के साथ मिलकर नोएडा से फर्जी कॉल सेंटर चला रहा था। गैंग फेसबुक पर जन सहायता केंद्र की फ्रेंचाइजी उपलब्ध कराने के आकर्षक विज्ञापन डालता था। विज्ञापन देखकर संपर्क करने वाले लोगों को डिस्ट्रीब्यूटर आईडी और फ्रेंचाइजी देने का भरोसा देकर उनसे रजिस्ट्रेशन फीस, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क के नाम पर क्यूआर कोड के जरिए रकम जमा करने के लिए कहते थे। पैसे मिलते ही आरोपी पीड़ितों के मोबाइल नंबर ब्लॉक कर देते थे और ठगी की रकम आपस में बांट लेते थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।