फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four youth trapped in restaurant lift, fire department pulled out safely

रेस्टोरेंट की लिफ्ट में फंसे चार युवक, दमकल विभाग ने सुरक्षित बाहर निकाला

Fri, 09 Oct 2020 02:02 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 09 Oct 2020 02:02 PM IST
सार

  • देर रात 11.45 बजे क्लब रोड स्थित एयर रेस्टोरेंट की लिफ्ट में फंसे चारों युवक, रात 1.40 बजे निकाला गया सुरक्षित
  • सूचना मिलने के बाद चारों के परिजन भी वहां पहुंचे, युवकों के सुरक्षित निकाले जाने के बाद परिजनों ने भी ली चेन की सांस

विज्ञापन
Four youth trapped in restaurant lift, fire department pulled out safely
खराब पड़ी लिफ्ट - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में बुधवार देर रात एक रेस्टोरेंट की लिफ्ट में चार युवक फंस गए। चारों ने इमरजेंसी अलार्म बजाकर मामले की सूचना रेस्टोरेंट कर्मचारियों को दी। काफी प्रयास के बाद जब लिफ्ट नहीं खुली तो मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह लिफ्ट को खोलकर लड़कों को बाहर निकाला गया। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर अपने स्टाफ की तारीफ की।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पंजाबी बाग इलाके में क्लब रोड पर एआईआर (एयर) नामक रेस्टेरमेंट है। बुधवार को अंकित, विपिन, अमित और सागर नामक युवक रेस्टोरेंट में खाना खाने आए थे। इस दौरान उन्होंने ऊपर जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल किया। लेकिन किसी वजह से लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई और वह बीच में रुक गई। चारों ने लिफ्ट को चलाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं चली। इमरजेंसी अलार्म बजाकर स्टाफ को सूचित किया गया। 
विज्ञापन


लेकिन उसके बाद भी लिफ्ट को नहीं खोला जा सका। इस बीच 11.45 बजे पुलिस को खबर दी गई। पीसीआर के अलावा लोकल पुलिस स्टाफ वहां पहुंच गया। पुलिस के आने पर भी बात नहीं बनी तो रात 12.10 बजे पुलिस को खबर दी गई। दमकल कर्मियों ने किसी तरह 1.40 बजे चारों युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया। इस दौरान लड़कों के परिजन भी वहां पहुंच गए। सभी ने दमकल कर्मियों व पुलिस का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed