Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four sanitation workers were exposed to toxic gas while cleaning a sewer

दर्दनाक हादसा: सीवर की सफाई, जहरीली गैस और घुटने लगा दम; 4 सफाईकर्मियों में से एक की मौत, 3 की हालत खराब

Wed, 17 Sep 2025 08:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 17 Sep 2025 08:44 AM IST
सार

मंगलवार देर रात ये घटना अशोक विहार इलाके में हुई, जब एक अपार्टमेंट के पास सीवर की सफाई की जा रही थी। इस दौरान चार सफाई कर्मचारियों को जहरीली गैस ने अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Four sanitation workers were exposed to toxic gas while cleaning a sewer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के अशोक विहार में सीवर की सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में 4 सफाई कर्मचारी आ गए। जिनमें से एक की मौत हो गई है। वहीं, 3 सफाईकर्मियों की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात ये घटना अशोक विहार इलाके में हुई, जब एक अपार्टमेंट के पास सीवर की सफाई की जा रही थी। इस दौरान अचानक जहरीली गैस ने काम करने वाले चार सफाई कर्मचारियों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें से अरविंद (40 साल) की मौत हो गई है जबकि 3 कर्मचारी जहरीली गैस की चपेट में आकर बीमार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को रात 11.36 बजे हरिहर अपार्टमेंट, अशोक विहार फेज-II के पास सीवर सफाई के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। जिसमें कहा गया कि चार व्यक्ति सीवर के अंदर गिर गए। मौके पर पहुंचकर चारों को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया। अरविंद (40 वर्ष, निवासी कासगंज, उत्तर प्रदेश) को मृत घोषित कर दिया गया। तीन अन्य- सोनू, नारायण (दोनों निवासी कासगंज, उत्तर प्रदेश) और नरेश (निवासी बिहार) - को बेहोशी की हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बृजगोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इलाके में पिछले कई दिनों से सीवर सफाई का काम चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed