{"_id":"6ab5369f3bb73f078d080aa3","slug":"four-people-including-a-sister-and-brother-in-law-beaten-up-in-property-dispute-two-brothers-and-their-son-accused-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1263-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: प्रॉपर्टी विवाद में बहन-जीजा समेत चार को पीटा, दो भाइयों पर उनके बेटे पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: प्रॉपर्टी विवाद में बहन-जीजा समेत चार को पीटा, दो भाइयों पर उनके बेटे पर आरोप
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर स्थित जगजीत नगर की वारदात
पुलिस ने दोनों भाइयों व एक भाई के बेटे के खिलाफ किया मामला दर्ज, छानबीन जारी, आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में माता-पिता से मिलने गई एक महिला, उसके पति, जीजा और बेटे पर उसके भाइयों ने ही हमला कर दिया। हमले में 47 वर्षीय जाहिदा, इसका पति सलीम, जीजा आबिद और बेटा बिलाल जख्मी हो गए। सभी को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद इनको छुट्टी दी गई। पीड़िता का आरोप है कि उसके भाई गुलफाम, इरशाद और गुलफाम के बेटे फैज ने लातों-घूंसों के अलावा लाठी डंडे से मारा। वारदात के बाद सभी भाग गए। पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल की जा रही है। पुलिस के मुताबिक जाहिदा अपने परिवार के साथ चांद बाग करावल नगर में रहती है। जाहिदा बचपन से ही दिव्यांग है। पीड़िता ने बताया कि उनके पिता ने जनवरी 2026 में उनके और बड़ी बहन के नाम पर कुछ प्रॉपर्टी की है। इस बात को लेकर उनके दोनों भाई गुलफाम और इरशाद नाराज रहते हैं। पीड़िता का आरोप है कि 20 सितंबर को वह अपने पति सलीम और जीजा आबिद के साथ माता-पिता से मिलने जगजीत नगर आई थी। पहली मंजिल पर बैठकर सभी बात कर रहे थे। इस बीच गुलफाम, इरशाद और फैज वहां पहुंचे। इन लोगों ने तीनों के साथ मारपीट की और घर से भगा दिया। जाहिदा ने अपने बेटे बिलाल को बुला लिया। बिलाल ने अपने मामाओं से बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने दोबारा से पूरे परिवार पर लाठी से हमला कर दिया। आरोपियों ने बिलाल के सिर पर वार किए। बाद में सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने जाहिदा के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।