{"_id":"6adcd5324efc3699c60ec425","slug":"four-new-anti-smog-guns-to-be-deployed-on-the-streets-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2416-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सड़कों पर उतरेंगी चार नई एंटी-स्मोक गन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सड़कों पर उतरेंगी चार नई एंटी-स्मोक गन
विज्ञापन
-लोक निर्माण विभाग के ईस्ट रोड डिवीजन ने उठाया कदम
-चारों उप-मंडलों के अंतर्गत आने वाले इलाकों में सड़कों पर उड़ने वाली धूल और प्रदूषण पर कसेगी लगाम
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। लोक निर्माण विभाग के ईस्ट रोड डिवीजन ने पूर्वी दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कदम उठाया है। इसके तहत चार अतिरिक्त आधुनिक वाटर स्प्रिंकलर एंटी-स्मोक गन तैनात की जाएंगी। यह गन किराये पर ली जाएंगी और चारों उप-मंडलों के विभिन्न सड़क मार्गों पर चलेंगी। इनका उद्देश्य सड़कों की धूल और हवा में घुल रहे प्रदूषण के सूक्ष्म कणों को नियंत्रित करना है।
ये एंटी-स्मोक गन सामान्य डीजल वाहनों के बजाय संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) ट्रकों पर लगाई जाएंगी। इससे प्रदूषण कम करने वाले वाहन स्वयं प्रदूषण नहीं फैलाएंगे। इन गाड़ियों में कम से कम सात हजार लीटर क्षमता वाले पानी के टैंकर होंगे। योजना में पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए गाड़ियों में वैश्विक स्थिति निर्धारण प्रणाली (जीपीएस) और वेब-आधारित डैशबोर्ड लगाए जा रहे हैं। इससे इनकी लाइव ट्रैकिंग और डिजिटल निगरानी की जा सकेगी।