फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four murders in 24 hours shake Delhi, law rendered helpless

Delhi NCR News: 24 घंटे में 4 हत्याओं से दहली दिल्ली, कानून बेबस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी भागे, फोन, शक, लूट और गुस्से के चलते चली गईं चार जानें
विज्ञापन

-गोकुलपुरी में युवक ने पत्नी के दोस्त की डंडे से पीट-पीटकर हत्या की, वारदात के बाद आरोपी पति फरार

-कल्याणपुरी में मोबाइल चार्ज न करने देने पर दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, बचाने आए युवक को भी चाकू मारा

-मोती नगर में कॉल करने के लिए मोबाइल न देने पर 16 साल की नाबालिग की हत्या, कंधा टकराने पर दूसरे को मारा चाकू
-बवाना इलाके में लूटपाट के दौरान कारोबारी की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार, छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी दिल्ली पिछले 24 घंटे (रविवार-सोमवार) में हत्या की चार वारदातों से दहल उठी। अलग-अलग इलाकों में हुई इन घटनाओं ने एक बार फिर राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कल्याणपुरी में मोबाइल चार्ज न करने पर कारोबारी की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई। दूसरे मामले में गोकुलपुरी में पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए एक शख्स ने पत्नी के दोस्त को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। तीसरे में बवाना में लूटपाट के दौरान कारोबारी को गोली मार दी गई। चौथे मामले में मोतीनगर में कॉल करने के लिए मोबाइल न देने पर नाबालिग की हत्या कर दी गई। उसी जगह कुछ ही देर बाद ही उसी स्थान पर बदमाशों ने महज कंधा टकराने पर एक अन्य युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। वहीं कल्याणपुरी में दुकानदार के बचाव में आने भी एक युवक को चाकू मार दिया गया।
1 गोकुलपुरी
गोकुलपुरी में शक के चलते पत्नी के दोस्त को की पीट-पीटकर हत्या
गोकुलपुरी में एक शख्स ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसके दोस्त रवि शर्मा (28) के सिर पर डंडे से वारकर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद आरोपी गौरी शंकर यादव मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी की पत्नी रीता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि रीता परिवार के साथ डी-ब्लॉक, गोकुलपुरी में रहती हैं। उसके दो बच्चे हैं। रीता ने बताया कि उसका पति पिछले काफी समय से बेरोजगार है। वह काम की तलाश में गुजरात गया था। 6 फरवरी गौरी दिल्ली घर पहुंचा। घर पहुंचने पर उसे पता चला कि रवि शर्मा नामक युवक उसके घर पर है। पत्नी से पूछताछ करने पर रीता ने उसे अपना दोस्त बताया। शनिवार को इसी बात पर गौरी शंकर का रीता से विवाद हुआ। रीता ने रात को पति व दोस्त रवि को खाना दिया, लेकिन पति ने खाना खाने से इंकार दिया। रात को पति और रवि छत पर सोने चले गए। रविवार सुबह रीता छत पर पहुंची तो उसने रवि को खून से लथपथ देखा। उसके सिर पर डंडे से हमला किया गया था। डंडा भी शव के पास पड़ा था।
विज्ञापन


हत्या नंबर-2: कल्याणपुरी



मोबाइल चार्जिंग पर नहीं लगाया तो कारोबारी को मार डाला

कल्याणपुरी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी 13 ब्लॉक में सोमवार सुबह ऑटो स्पेयर पार्ट्स कारोबारी वीर सिंह (35) की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई। तीन युवक उसकी दुकान पर अपना मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाने आए थे। मना करने पर आरोपियों ने वीर सिंह के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। उनके बचाने आए सहयोगी राम किशन को भी आरोपियों ने चाकू मार दिया। घटना के बाद वीर सिंह व राम किशन को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से वीर सिंह को एक निजी अस्पताल ले जाया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले यामीन (31) यासीन (28) को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है। पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि वीर सिंह पत्नी, चार बच्चों, माता-पिता, भाई-बहनों के साथ आठ ब्लॉक त्रिलोकपुरी में रहते थे। इनकी 13 ब्लॉक में ऑटो स्पेयर पार्ट की दुकान है। सोमवार सुबह 10 बजे यह दुकान पर पहुंचे तो तीन युवक मोबाइल फोन चार्जिंग में लगाने की बात करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। वहीं परिजनों का आरोप है कि एलबीएस अस्पताल ले जाने पर वहां इलाज में दूरी हुई, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने कल्याणपुरी मेन रोड पर हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर परिवार को हटाया। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हत्या नंबर-3: मोतीनगर



कॉल के लिए फोन नहीं दिया तो नाबालिग की चाकू मारकर ले ली जान

पुलिस उपायुक्त दराडे शरद भास्कर ने बताया कि मोती नगर में बदमाशों ने रविवार शाम डीडीए पार्क में एक नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल किशोर जावेद (16) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जावेद परिवार के साथ अमर पार्क, इंद्रलोक में रहता था। जांच में पता चला कि आरोपियों ने कॉल करने के लिए जावेद से फोन मांगा था। मना करने पर आरोपियों ने चाकू मारा। इतना ही नहीं शाम को उसी स्थान पर बदमाशों ने कंधा टकराने पर मोहम्मद दानिश (25) नामक युवक को चाकू मार दिया। दानिश की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका एम्स ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।


हत्या नंबर-4: बवाना


लूटपाट के विरोध पर कारोबारी को फैक्टरी के सामने सिर में मारी गोली

बवाना में कारोबारी वैभव गांधी (35) की उनकी फैक्टरी के सामने गोली मार दी। बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने यह जानकारी दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर 12:51 बजे पुलिस को पूठ खुर्द में वारदात की सूचना मिली थी। वैभव परिवार के साथ फॅक्टरी नंबर 133, सेक्टर-4, डीएसआईआईडीसी बवाना में रहते थे। परिवार में पिता सुरेंद्र गांधी व अन्य सदस्य हैं। सोमवार को वह फैक्टरी से निकले तो बदमाशों ने उनका बैग लूट लिया। बैग में लैपटॉप और अन्य कीमती सामान था। विरोध पर बदमाशों ने उन पर कई राउंड गोलियां चला दीं। एक गोली सिर व तीन गोली उनके पैर में लगी। क्राइम टीम व एफएसएल ने जांच की है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed