फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four more industrial sectors to be made in greater noida board meeting decision

बोर्ड बैठक में हुआ फैसला, ग्रेनो में चार और औद्योगिक सेक्टर बसाने पर लगी मुहर

Sat, 30 Nov 2019 03:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 30 Nov 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
four more industrial sectors to be made in greater noida board meeting decision
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए चार और औद्योगिक सेक्टर बसेंगे। इसके लिए प्राधिकरण ने जमीन खरीदनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्राधिकरण के चेयरमैन आलोक टंडन की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें ग्रेेनो प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण, यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह व नोएडा की सीईओ रितु माहेश्वरी समेत कई अफसर शामिल रहे।
विज्ञापन


इस निर्णय लिया गया कि ग्रेटर नोएडा में उद्योग लगाने के लिए निवेशक जमीन मांग रहे हैं। ऐसे में चार और नए सेक्टर विकसित किए जाएं। बोर्ड ने इस पर मुहर लगा दी। प्राधिकरण की तरफ से यह भी जानकारी दी गई कि जमीन खरीदने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों से सहमति के आधार पर जमीन खरीदी जा रही है। करीब 1500 एकड़ जमीन लेने की प्रक्रिया चल रही है। बोर्ड बैठक में एसीईओ केके गुप्त व दीपचंद भी मौजूद रहे।

कोऑपरेटिव व ग्रुप हाउसिंग के लिए ओटीएस योजना
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने कोऑपरेटिव व ग्रुप हाउसिंग के निर्माण में देरी पर पर लगने वाले शुल्क से राहत देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को हरी झंडी दे दी है। इस योजना का कार्यालय आदेश जारी होने के बाद से 30 जून 2020 तक कंप्लीशन सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने वालों को विलंब शुल्क में 50 फीसदी, 01 जुलाई 2020 से 30 सितंबर 2020 तक 40 फीसदी और 1 अक्तूबर 2020 से 31 दिसंबर तक विलंब शुल्क में 30 फीसदी छूट का निर्णय लिया गया है। इससे भारी-भरकम विलंब शुल्क से राहत मिलेगी। बिल्डर और कोऑपरेटिव सोसायटी को कंप्लीशन सर्टिफिकेट मिलना आसान हो जाएगा। खरीदारों को घर पर कब्जा मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed