फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four Jamia students selected for Rupa Rahul Bajaj Scholarship

Delhi NCR News: जामिया की चार छात्राओं का रूपा राहुल बजाज स्कॉलरशिप के लिए चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
- चयनित छात्राओं को चार वर्षों की अवधि में कुल आठ लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय की चार छात्राओं का चयन रूपा राहुल बजाज स्कॉलरशिप फॉर वीमेन इन इंजीनियरिंग के लिए किया गया है। यह छात्रवृत्ति बजाज ऑटो लिमिटेड की पहल है, जिसका उद्देश्य इंजीनियरिंग के मुख्य तकनीकी विषयों में अध्ययनरत मेधावी छात्राओं को आर्थिक और व्यावसायिक रूप से सशक्त बनाना है। इस छात्रवृत्ति के तहत चयनित छात्राओं को चार वर्ष की अवधि में आठ लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इसके अलावा छात्राओं को इंडस्ट्री एक्सपोजर, विशेषज्ञों से मार्गदर्शन, जीवन कौशल प्रशिक्षण की जानकारी भी दी जाएगी। योजना का उद्देश्य विनिर्माण एवं तकनीकी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है। छात्रवृत्ति के लिए चयनित छात्राओं में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की अदीबा फातिमा को 36, 056, इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की सूफिया अंसारी को 1, 52, 875, यांत्रिक इंजीनियरिंग विभाग की हिबा स्वालिहा को 50, 725 व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की सोफिया सैय्यद को 19, 225 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि पर चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता जामिया के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय में शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्रतिभा को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed