फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four infected in Jamia Nagar, two people went to offer prayers in mosque

जामिया नगर में चार संक्रमित, दो लोग गए थे मस्जिद में नमाज पढ़ने

Wed, 08 Apr 2020 03:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 08 Apr 2020 03:49 AM IST
विज्ञापन
Four infected in Jamia Nagar, two people went to offer prayers in mosque
आरएमएल अस्पताल - फोटो : Social Media

निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज से निकलकर इलाके की मस्जिदों में गए जमातियों ने वहां भी संक्रमण फैला दिया है। जामिया नगर में चार और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें दो लोगों को कोरोना संक्रमण मस्जिदों में नमाज पढ़ने से हुआ। दो अन्य पीड़ित पति-पत्नी हैं। चार कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पूरे जामिया नगर में दहशत है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जामिया नगर के जाकिर नगर में कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इनमें से दंपती के मंगलवार को सामने आए। तीसरा केस 5 अप्रैल का और चौथा केस 2 अप्रैल का है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पति बेटे की शादी का कार्ड देने के लिए मुंबई गया था।
विज्ञापन


इसके बाद वह और उसकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन दोनों को मंगलवार को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें ले जाने के लिए एंबुलेंस को घर बुलाया गया था। दो अन्य लोगों की कोई यात्रा डिटेल नहीं है। वे मस्जिदों में नमाज पढ़ने जाते थे। उन्हें भी आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जाकिर नगर में कोरोना के चार पॉजिटिव केस मिलने के बाद इलाके में दहशत है। लोग अब बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों के घर के पास भी वे नहीं जा रहे हैं। इतने केस मिलने के बाद पुलिसकर्मी भी गश्त में सावधानी बरत रहे हैं।

869 घरों की हुई जांच, 43 ने जानकारी देने से किया इनकार  
निजामुद्दीन में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए घरों में पहुंचकर नगर निगम व दिल्ली सरकार लोगों की जांच कर आंकड़े जुटा रही है। कुछ लोग इसमें सहयोग नहीं कर रहे हैं। अब तक इलाके में 869 घरों की जांच की गई। इनमें से 43 घरों में मौजूद लोगों ने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर दिया। 

संक्रमण रोकने के लिए टीम घर-घर पहुंचकर संपर्क कर रही हैं। उन लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है, जो जमातियों के संपर्क में आए थे। कई लोग सर्वे करने पहुंची निगम की टीम से सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर टीम में शामिल लोग परेशान हैं। बहरहाल, राहत की बात यह है कि जिन घरों में जांच हुई है, वहां कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला है। निगम ने दिलदारनगर, निजाम नगर और खुसरू नगर में अभियान चलाया। 


निजाम नगर में 360 घरों की जांच की गई। यहां 10 घरों ने जानकारी देने से इनकार किया। दिलदार नगर के 228 घरों में से नौ ने जानकारी देने से इनकार किया। उधर, खुसरू नगर में 279 घरों की जांच की गई। यहां 24 घरों के लोगों ने जानकारी देने से इनकार कर दिया। निगम अनुसार, कुछ घरों पर ताले लटके हैं। वहां से किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed