फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four friends turned enemies, a young man was thrown onto a railway track after being beaten to death, his leg crushed by a stone, and one had to be amputated.

Delhi NCR News: चार दोस्त बने दुश्मन, युवक को अधमरा कर रेलवे ट्रैक पर फेंका, पत्थर से कुचला पैर, एक काटना पड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
-सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन इलाके की घटना, पीड़ित युवक ने अपने चार दोस्तों पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन

-युवक का सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है इलाज, पुलिस ने चारों आरोपियों से कर रही पूछताछ
-सीसीटीवी कैमरे में मारपीट कैद,
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन इलाके में एक युवक से मारपीट कर उसे बेहोशी की हालत में रेलवे ट्रैक पर फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान मुकुंदपुर निवासी 24 साल के मोहित के रूप में हुई। हमलावर इसे खुदकुशी साबित करना चाहते थे। आरोपियों ने उसके पैर पर पत्थर मारकर उसे कुचल दिया था। इस वजह से उसका एक पैर अस्पताल में काटना पड़ा। पीड़ित युवक ने अपने चार दोस्तों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नामजद युवकों को थाने बुलाकर उनसे पूछताछ कर रही है।
रेलवे पुलिस उपायुक्त भरत रेड्डी ने बताया कि 26 अप्रैल को सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पुलिस को आदर्श नगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि घायल युवक को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया है। वहां पहुंचने पर पता चला कि उसे अंबेडकर अस्पताल ले गए हैं। वहां घायल युवक बयान देने की हालत में नहीं था। पीड़ित के परिवार वाले उसे करोल बाग स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल मोहित का बयान दर्ज किया गया। जिसमें उसने बताया कि वह स्नातक की पढ़ाई कर चुका है। वह डांसर बनना चाहता है, जिसका अभ्यास कर रहा है। 25 अप्रैल को वह अपने दोस्त मोनू की शादी में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में वह अपने दोस्तों दीपांशु, हेमंत और गुलशन के साथ शराब पी। उसने बताया कि अत्यधिक नशे के कारण वह बेहोश हो गया और उसे याद नहीं है कि यह घटना कैसे हुई। उसे होश तब आया जब उसने खुद को अस्पताल में भर्ती पाया। उसने बताया कि उसे अपने मोबाइल और मोटरसाइकिल के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह घटना को ठीक से याद नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन

युवक ने अपने चार दोस्तों दीपांशु, हेमंत, गुलशन और राहुल पर शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के इलाके का सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को थाने बुलाकर उनसे पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed