फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four dalits burnt alive in faridabad, two dead

दबंगों ने दलित के घर में लगाई आग, दो बच्चों की मौत

Tue, 20 Oct 2015 12:41 PM IST
Updated Tue, 20 Oct 2015 12:41 PM IST
विज्ञापन
four dalits burnt alive in faridabad, two dead

फरीदाबाद के सुनपेड गांव में मंगलवार की सुबह चार बजे दबंगों ने एक ही दलित परिवार के चार लोगों को जिंदा जला दिया। घायलों में दो की मौत हो गई जबकि बाकी दो की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और गुस्साए लोग सड़क पर आ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फरीदाबाद के पुलिस कमीश्नर मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना के समय पूरा परिवार सो रहा था। उसी वक्त दबंगों ने घर में घुस कर चारों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। दलित परिवार में एक साल की बेटी और चार साल का बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही चारों घायलों को फरीदाबाद में ही एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन, घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल भेज दिया गया।

इस बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री ने तुरंत ही इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बात की और उन्हें चेतावनी दी है कि ऐसे मामले दोबारा न हों।

बदले के लिए ‌जलाया पूरा परिवार

four dalits burnt alive in faridabad, two dead

इस दलित परिवार में दीपेंद्र अपनी पत्नी वीना और दो बच्चों बेटी दिव्या और चार साल के बेटे वैभव के साथ घर में मौजूद था। घटना में दीपेंद्र के दोनों बच्चों की मौत हो गई।

महिला की हालत ‌अभी भी गंभीर बनी हुई है। मामले के बारे में पुल‌िस का कहना है कि गांव के ही एक अन्य परिवार से दीपेंद्र के परिवार का झगड़ा चल रहा था।

दोनों परिवारों में पिछले एक साल से तनाव था। दीपेंद्र का भाई इस विवाद के चलते अभी भी जेल में है। पुलिस का कहना है कि यह कोई जातीय झगड़ा नहीं बल्कि व्यक्तिगत दुश्मनी का परिणाम है।

हालांकि इस घटना के बाद पूरे गांव के लोग विरोध में सड़क पर आ गए। जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल गांव में तनाव है लेकिन, स्थिती नियंत्रण में बताई जा रही है।

पहले भी हो चुकी है तीन हत्याएं

four dalits burnt alive in faridabad, two dead

दलित परिवार पर हमले की खबर मिलते ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस मामले में अधिकारियों से पूरी जानकारी ली है। इस घटना के पल-पल के घटनाक्रम पर सीएम ऑफिस नजर बनाए हुए है।

असल में दीपेंद्र और इसी गांव में रहने वाले ठाकुर परिवार का पुराना विवाद रहा है। इससे पहले भी इस विवाद में तीन लोगों की हत्या हो चुकी है। इस मामले में दीपेंद्र का भाई पहले ही जेल में है।

पुलिस ने मंगलवार को हुई घटना के संबंध में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बीच गांव वालों का आरोप है कि पुलिस ने अगर सतर्कता बरती होती तो चार लोगों को जिंदा जलाने की घटना को रोका जा सकता था।

गांव वालों की मांग है कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिकर्मियों को बर्खास्त किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed