फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four crore rupees notes recovered from cargo terminal of IGI Airport delhi police engaged in investigation

Delhi: इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल से 3.70 करोड़ रुपये बरामद, दिल्ली से भेजे जा रहे थे केरल

Sun, 22 Jan 2023 05:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 22 Jan 2023 05:49 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि दिल्ली की एक कंपनी ने केरल की कंपनी को ये पैसे भेजे थे। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे देश की सुरक्षा एजेंसियां, स्पेशल सेल व दिल्ली पुलिस संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Four crore rupees notes recovered from cargo terminal of IGI Airport delhi police engaged in investigation
आईजीआई एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सुरक्षा एजेंसियों ने रविवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट पर कार्गो में जांच के दौरान 3.70 करोड़ रुपये मिले। ये रुपये कोरियर कंपनी के जरिए दिल्ली से केरल भेजे जा रहे थे। ये रकम एक कंपनी की है और केरल दूसरी कंपनी को भेजी जा रही थी। आईजीआई एयरपोर्ट जिला डीसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच आयकर विभाग को सौंप दी गई है। साथ ही सभी एजेंसियों को सूचना दे दी गई है। आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस अधिकारियों के अनुसार 26 जनवरी को देखते हुए कुछ गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए कुछ लोगों से संयुक्त रूप से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस अधिकारियों के अनुसार रविवार शाम को कार्गों में चेकिंग की जा रही थी। एयरपोर्ट अधिकारियों को तीन कॉर्टन में संदिग्ध चीजें रखी दिखाई दीं। ठीक से जांच की गई तो तीनों कॉर्टन में 3.70 करोड़ रुपये रखे हुए थे। नोटों क साथ कुछ और सामान भी कॉर्टनों में रखा हुआ था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नोट 500 व 2000 के नोटों में हैं। ज्यादातर 500 के नोट हैं। ये रकम एयर एशिया की फ्लाइट से केरल भेजी जा रही थी। दिल्ली की एक कोरियर कंपनी के जरिए रकम को भेजा जा रहा था। एयरपोर्ट जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने इस रकम को शुरू में जब्त किया था। बाद में सीआरपीसी की धारा 102 का नोटिस देकर जांच आयकर विभाग को सौंप दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिले ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, देश का खुफिया विभाग व आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। कार्गों में चेकिंग के दौरान इतनी मोटी रकम मिलने की दिल्ली पुलिस को 100 नंबर पर पीसीआर कॉल कर सूचना दी गई थी। पुलिस ने रकम से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे देर रात खबर लिखे जाने तक पूछताछ की जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed