{"_id":"5d7491ab8ebc3e01431bfaf9","slug":"four-church-cheifs-join-bjp-in-presence-of-manoj-tiwari-and-shyam-jaju","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी वर्गों और धर्मों का स्वागत करने वाली पार्टी है भाजपा- श्याम जाजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी वर्गों और धर्मों का स्वागत करने वाली पार्टी है भाजपा- श्याम जाजू
Sun, 08 Sep 2019 11:03 AM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
श्याम जाजू
- फोटो : ANI
दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। भाजपा समेत तमाम राजनीतिक दल इसकी तैयारी में जुट गए हैं। शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की उपस्थिति में छह चर्चों के अध्यक्ष समेत ईसाई समुदाय के कई लोग भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के आधार पर समाज के सभी वर्गों और धर्मों के लोगों का स्वागत करने वाली पार्टी है। हमारा संकल्प एक भारत श्रेष्ठ भारत है। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रधानमंत्री 24 घंटे सातों दिन काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर बड़े पैमाने पर ईसाई समाज के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।