{"_id":"6a6b665dbb528c355c0dc9de","slug":"four-buffaloes-stolen-in-kanjhawala-incident-captured-on-cctv-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148359-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कंझावला में चार भैंसें चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कंझावला में चार भैंसें चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
विज्ञापन
नई दिल्ली। कंझावला इलाके के जौंती और गढ़ी रंढ़ाला गांव से बुधवार तड़के चार भैंसें चोरी हो गईं। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान कर रही है।
जानकारी के अनुसार, चोरों ने मंगलवार देर रात दोनों गांवों से दो-दो भैंसें चुराईं। सुबह मालिकों को चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। गढ़ी रंढ़ाला निवासी संदीप छिल्लर ने बताया कि उनके बाड़े का ताला टूटा था और भैंसें गायब थीं। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध बोलेरो में भैंसें लादकर भागते दिखे, जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी। ग्रामीणों के अनुसार, आसपास के कई गांवों में भी पहले ऐसी चोरियां हुई हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो