फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four brothers were attacked with a knife after refusing to provide tobacco; one succumbed during treatment.

Delhi NCR News: तंबाकू न देने पर चार भाइयों पर चाकू से किया था हमला, एक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी स्थित सुंदर नगरी में 15 अगस्त की रात हुई थी वारदात
विज्ञापन

एक युवक ने शुक्रवार देर रात 1.40 पर तोड़ा दम, एक युवक की हालत नाजुक
-पुलिस ने पहले किया था हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया, एक आरोपी को दबोचा, दूसरे की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में तंबाकू देने से इंकार करने पर दो युवकों ने चार मौसेरे-चचेरे भाइयों को चाकू मार दिया गया था। हमले के दौरान दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। इलाज के दौरान एक युवक ने शुक्रवार देर रात को दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त अभिषेक (22) के रूप में हुई है। अस्पताल में मौसेरे भाई विशाल (19) का उपचार जारी है। वहीं चाकू लगने से जख्मी दूसरे भाइयों विनोद (38) और सचिन (20) को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। अभिषेक की मौत के बाद हत्या की धारा जोड़कर पुलिस ने मामले में एक आरोपी अरशद उर्फ चिकना (23) को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथी अमजद की तलाश की जा रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि मूलरूप से आजमगढ़, यूपी का रहने वाला अभिषेक अपने परिवार के साथ सुंदर नगरी, नंद नगरी में रहता था। इसके परिवार में पिता रामधारी, मां गुड्डी देवी, छोटा भाई सचिन व एक अन्य छोटा भाई हैं। अभिषेक के परिवार के साथ उसके ताऊ का परिवार भी रहता है। विनोद अभिषेक के ताऊ का बेटा है।

अभिषेक का मौसेरा भाई विशाल इनके घर के पास ही अलग किराए का कमरा लेकर रहता है। सचिन, अभिषेक और विशाल नंद नगरी के कांचिपुरा में अमेजन में नौकरी करता है। 15 अगस्त की रात करीब 10.30 बजे सचिन और विशाल अपनी ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले। इस बीच शिव शक्ति मंदिर के पास सड़क पर बैठे दो युवकों ने सचिन से तंबाकू मांगा। तंबाकू न होने की बात कर उसने दोनों युवकों से मना कर दिया। सचिन उस समय अपने भाई अभिषेक से बात कर रहा था। तंबाकू देने से मना करने पर दोनों लड़के भड़क गए। एक आरोपी ने चाकू निकाल लिया और वह सचिन और विशाल के पीछे भागा। सचिन ने फोन पर ही अभिषेक को इसकी जानकारी दे दी। अभिषेक अपने ताऊ के बेटे विनोद के साथ मौके ही ओर भागा। एफ-2 के सर्वाेदय बाल विद्यालय के पास आरोपियों ने सचिन और विशाल को रोक लिया। इस आरोपियों ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। तभी वहां पर अभिषेक और विनोद भी पहुंचे। आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। विशाल और अभिषेक के पेट में चाकू लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article