फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four bodies were found in a house in Delhi's Dakshinpuri area

दिल्ली में चार मौतों से सनसनी: कमरे में मृत मिले चारों एसी मैकेनिक, दम घुटने से मौत की आशंका

Sat, 05 Jul 2025 02:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 05 Jul 2025 02:22 PM IST
सार

दक्षिण दिल्ली के आंबेडकर नगर थाना के तहत दक्षिणपुरी इलाके में एक घर में चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक ही कमरे में चारों सोए हुए थे।

विज्ञापन
four bodies were found in a house in Delhi's Dakshinpuri area
दिल्ली में चार मौतों से सनसनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के आंबेडकर नगर स्थित दक्षिणपुरी में कमरे में सोए चार एसी मैकेनिकों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। आशंका है कि किसी गैस से दम घुटने के कारण चारों की मौत हुई है। मौके पर पहुंची क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को इनके कमरे से नाइट्रोजन, एलपीजी, ऑक्सीजन और एसी में प्रयोग होने वाले गैस के सिलिंडर मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल पाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के आने के बाद रविवार को शवों के पोस्टमार्टम करवाए जाएंगे।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया, एसी मैकेनिकों की शिनाख्त बरेली के सीबी गंज स्थित सानिया रानी निवासी इमरान उर्फ सलमान (30), मोहसिन (20), हसीब (25) और बरेली के गोटिया निवासी कपिल उर्फ अंकित रस्तोगी (18) के रूप में हुई है। इमरान इन सभी को काम सिखाने के लिए दिल्ली लाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली दक्षिणपुरी में इमरान किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। दिन में काम करने के बाद रात को सभी यहां आकर सो जाते थे। शुक्रवार को चारों अपने कमरे में मौजूद थे। शाम को भलस्वा डेयरी निवासी मोहसिन की मौसी का बेटा जिशान कॉल कर रहा था, लेकिन लेकिन जब फोन नहीं उठा तो वह शनिवार सुबह कमरे पर पहुंच गया। दरवाजा अंदर से बंद था और एसी भी चल रहा था। 

विज्ञापन

खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों को बुलाया। उसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने लोगों की मदद से दरवाजा को तोड़ा। जहां चारों अचेत पड़े थे। अंदर से अजीब तरह की गंध भी आ रहे थी। फौरन उन्हें आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। 

जहां से सभी को सफदरजंग व एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इमरान, मोहसिन और कपिल को मृत घोषित कर दिया गया। हसीब की सांसें चल रही थीं। लेकिन उपचार के दौरान शनिवार दोपहर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने आशंका जाहिर की है कि दम घुटने से इनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Delhi Karol Bagh Fire: करोल बाग के विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, लिफ्ट में फंसने से एक शख्स की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed