{"_id":"68688f6351c5e7d0800546c9","slug":"huge-fire-broke-out-at-vishal-mega-mart-in-karol-bagh-delhi-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Karol Bagh Fire: करोल बाग के विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, लिफ्ट में फंसने से एक शख्स की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Karol Bagh Fire: करोल बाग के विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, लिफ्ट में फंसने से एक शख्स की हुई मौत
Sat, 05 Jul 2025 08:05 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 05 Jul 2025 08:05 AM IST
सार
करोल बाग के पदम रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट की दूसरी मंजिल पर शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। लिफ्ट में फंसने के कारण इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Delhi Karol Bagh Fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में शुक्रवार को विशाल मेगा मार्ट शोरूम में लगी आग में 25 साल के युवक की मौत हो गई है। शनिवार सुबह उसका शव लिफ्ट के अंदर मिला। मृतक की शिनाख्त धीरेंद्र प्रताप के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम यहां आग लगी थी। 15 गाड़ियों की मदद से दमकलकर्मियों ने करीब 12 घंटे में आग पर काबू पाया।
पुलिस, अग्निशमन और आपदा प्रतिक्रिया टीमों द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए खोज अभियान के दौरान युवक का शव लिफ्ट में मिला। दमकलकर्मी अभी कूलिंग का काम कर रहे है। करोलबाग थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, कुमार धीरेंद्र प्रताप सिंह (25) लिफ्ट में फंसे पाए गए। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। करोल बाग थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, शुक्रवार शाम करीब 6.44 बजे दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी मिली। दमकल अधिकारी एम के चट्टोपाध्याय ने बताया कि आग इमारत की दूसरी मंजिल से शुरू हुई थी। कपड़े और प्लास्टिक के सामान होने के कारण आग पूरी इमारत में तेजी से फैल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया।
दमकल अधिकारी ने बताया कि इमारत के बेसमेंट में काफी मात्रा में कपड़े व अन्य सामान भरे थे, इसकी वजह से आग पर काबू करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। बार बार आग भड़क रही थी। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया, मेगा मार्ट के शोरूम में कपड़े और किराने का सामान बेचा जाता है।
यह भी पढ़ें: लाजपत नगर डबल मर्डर : मां-बेटे का कत्ल ही नहीं नौकर मुकेश ने किया एक और कांड, शादी से जुड़ा कनेक्शन आया सामने

जानकारी के मुताबिक, करोल बाग के पदम रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट की दूसरी मंजिल पर शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। हालांकि वहां मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। लेकिन एक व्यक्ति इमारत की लिफ्ट में फंस गया।#WATCH | Delhi: Firefighting operation underway after a fire broke out in Vishal Mega Mart at Karol Bagh area.
विज्ञापन विज्ञापन
According to Delhi Police, Kumar Dhirender Pratap Singh (25) was found trapped in the lift. He was declared dead on arrival at a hospital. An FIR has been registered… pic.twitter.com/eCU2pf1Lxq — ANI (@ANI) July 5, 2025