फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four arrested including elderly husband in murder of a woman in Delhi s Rajouri Garden

35 की पत्नी और 71 का जीवनसाथी: बेटे के लिए बुजुर्ग CA ने की शादी, महिला के इरादे देख करवा दी उसकी हत्या

Wed, 17 May 2023 10:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 17 May 2023 10:02 PM IST
सार

मृतका की शिनाख्त पूजा गुप्ता (35) के रूप में हुई है। पूजा ने अपने दोगुनी उम्र के सीए एसके गुप्ता (71) से शादी की थी। एसके गुप्ता का पहली पत्नी से एक अशक्त बेटा था।

विज्ञापन
Four arrested including elderly husband in murder of a woman in Delhi s Rajouri Garden
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में 71 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बुधवार दोपहर सुपारी देकर अपनी पत्नी की हत्या करवा दी। मृतका की शिनाख्त पूजा गुप्ता (35) के रूप में हुई है। पूजा ने अपने दोगुनी उम्र के सीए एसके गुप्ता (71) से शादी की थी। दरअसल एसके गुप्ता का एक बेटा अशक्त था। उन्होंने उसकी देखरेख के लिए छह माह पूर्व ही पूजा से शादी की थी। लेकिन शादी के बाद से दोनों में विवाद होने लगा। पत्नी तलाक के बदले एक करोड़ रुपये मांग रही थी। उन्होंने 10 लाख रुपये सुपारी देकर पत्नी की हत्या करवा दी। पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी से चंद ही घंटों में पर्दा उठाकर महिला के पति एसके गुप्ता, महिला के सौतेले बेटे अमित गुप्ता, सुपारी किलर विपिन सेठी उर्फ काका और हिमांशु उर्फ बाली को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पूजा अपने परिवार के साथ 161 राजौरी अपार्टमेंट में रहती थी। इसके परिवार में पति एसके गुप्ता, गुप्ता की पहली पत्नी से अशक्त बेटा अमित गुप्ता (45) है। बुधवार दोपहर करीब 2.45 बजे पुलिस को खबर मिली कि राजौरी अपार्टमेंट में एक महिला की हत्या कर दी गई है। खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। महिला के शरीर पर चाकू के कई वार किए गए थे। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। छानबीन के दौरान पुलिस को घर का सारा सामान फैला हुआ मिला।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के समय महिला का सौतेला बेटा अमित वहीं पर था। अमित पूरी तरह बिस्तर पर है। उसको ऐसी बीमारी है कि वह बैठ भी नहीं सकता है। लोकल पुलिस के अलावा जिले के स्पेशल स्टाफ ने मामले की जांच शुरू की। अमित ने बताया कि हेलमेट पहने दो लोगों ने वारदात को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस को उसके बयान पर शक हुआ। पुलिस ने एसके गुप्ता से भी पूछताछ तो वह भी बार-बार बयान बदलने लगे। पति-पत्नी के बीच उम्र के फासले से भी पुलिस को शक हुआ।

विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा...
सख्ती से पूछने पर एसके गुप्ता व अमित दोनों टूट गए। गुप्ता ने बताया कि उनकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बेटे की देखभाल के लिए पूजा से छह माह पूर्व दूसरी शादी की थी, लेकिन शादी के बाद ही उसने बजाए अमित की देखभाल के उसे परेशान करना शुरू कर दिया। यहां तक उसके दूसरे लोगों से संबंध भी थे। जब इसका विरोध करते तो वह लड़ती थी। उसने प्रॉपर्टी की वजह से उनसे शादी की थी। उन्होंने जब उससे तलाक लेने की बात की तो वह एक करोड़ रुपये की डिमांड करने लगी। इसके बाद वह किसी भी कीमत पर उससे छुटकारा चाहते थे। इसके लिए उन्होंने हत्या की साजिश रची।

सुपारी किलर बेटे को ले जाता था अस्पताल
न्यू मालवीय नगर निवासी विपिन सेठी उर्फ काका अमित को अस्पताल लेकर जाता था। अमित व एसके गुप्ता ने उससे अपनी परेशानी जाहिर की। विपिन पूजा की हत्या करने के लिए तैयार हो गया। उसने दस लाख की डिमांड की। गुप्ता इसके लिए तैयार हो गए। एडवांस के रूप में उन्होंने 2.40 लाख रुपये दे भी दिए। विपिन ने अपने दोस्त हिमांशु उर्फ बाली को हत्याकांड के लिए तैयार किया। योजना के तहत बुधवार दोपहर को आरोपी एसके गुप्ता के घर पहुंचे। वहां आरोपियों ने अंदर घुसते ही वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान वह भी जख्मी हो गए। मामले को लूट का बनाने के लिए अमित व पूजा का मोबाइल अपने साथ ले गए। पूरे घर का सामान भी फैला दिया, लेकिन बाहर जाते समय वे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed