{"_id":"5c41d08abdec22736e4eb6d8","slug":"four-arrested-for-stealing-goods-from-malls-and-parked-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉल और सड़क किनारे खड़ी गाडियों से सामान चुराने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉल और सड़क किनारे खड़ी गाडियों से सामान चुराने वाले चार गिरफ्तार
Fri, 18 Jan 2019 07:19 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 18 Jan 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी बाग थाना पुलिस ने मॉल और सड़क किनारे खड़ी गाडिय़ों से सामान चुराने वाले गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने 8 लैपटॉप, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि बदमाश गुलेल और लोहे की गोली से कार के शीशे तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इस दौरान किसी को पता न चले इसके लिए बाइक स्टार्ट कर खुद शोर कर देते थे।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों की पहचान बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी भूरे, उमेश, राहुल और मदनपुर खादर दिल्ली निवासी श्रीपाल के रूप में हुई है। गैंग के सदस्यों ने दो माह में चोरी के 70 वारदात को अंजाम देने का दावा किया है। पुलिस ने गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी से आठ मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
जिले में कारों में चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पंजाबी बाग थाना पुलिस ने एक विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने जगह जगह पर तलाशी अभियान के साथ साथ जेल से जमानत पर निकालने वाले बदमाशों से पूछताछ शुरू की। इस दौरान पुलिस को इस तरह की वारदात देने वाले चार बदमाशों के बारे में जानकारी मिली। 17 जनवरी को पुलिस को इन बदमाशों के रोहतक रोड आने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि बदायूं का रहने वाले तीन बदमाश काम की तलाश में दिल्ली आये थे। नौकरी नहीं मिलने पर वह लालबत्ती पर टॉफी और चिप्स बेचने लगे। इस दौरान उनलोगों ने देखा कि कार में सवार लोग लैपटॉप व अन्य सामान को पीछे वाली सीट पर रख देते हैं, जिन्हें आसानी से चुराया जा सकता है। उसके बाद इनलोगों ने गैंग बनाकर वारदात को अंजाम देने लगे। कार के शीशे तोडने के लिए उनलोगों गुलेल और लोहे की गोली का इस्तेमाल करने लगे।