{"_id":"5c152ae9bdec2253b332b86b","slug":"four-accused-in-bulandshahr-violence-case-have-been-arrested-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर हिंसाः पुलिस ने 4 और आरोपियों को किया गिरफ्तार, लगातार दी जा रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर हिंसाः पुलिस ने 4 और आरोपियों को किया गिरफ्तार, लगातार दी जा रही दबिश
Sat, 15 Dec 2018 09:55 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 15 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr violence
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर हिंसा मामले में पुलिस ने आज चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गौरतलब है कि स्याना बवाल के फरार आरोपियों के घर शुक्रवार को हाजिर न होने पर कुर्की करने के नोटिस चस्पा कर दिए गए थे। इस दौरान पुलिस टीमों ने आरोपियों के गांव-गलियों व मोहल्लों में मुनादी भी कराई। इस दौरान भारी भरकम पुलिस फोर्स व आरएएफ की टीमें भी मौजूद रही थीं।
विज्ञापन
बीते तीन दिसंबर को स्याना की चिंगरावठी चौकी के सामने हुए बवाल के कई आरोपी फरार हैं। पुलिस बवाल, हत्या, हत्या की कोशिश के मामले में अभी तक केवल 17 आरोपियों को ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश देकर गिरफ्तार करने का दंभ भर रही है। बीते बुधवार को न्यायालय से फरार आरोपियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किए थे। उसके बाद बृहस्पतिवार को मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ 82 सीआरपीसी के तहत कुर्की के नोटिस चस्पा करने की उद्घोषणा कर दी गई थी।
विज्ञापन
फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने स्याना, चिंगरावठी, महाब, नया बांस, चांदपुर पूठी, लौंगा, गिनौरा नगली, खानपुर और हरबानपुर गांवों में जाकर आरोपियों के घरों और गलियों में कुर्की के नोटिस चस्पा करने से पूर्व मुनादी कराई। इस दौरान आरोपियों को समय सीमा के भीतर हाजिर होने के निर्देश दिए गए। ऐसा न करने पर समय सीमा पूरी होने के बाद आरोपियों के घर व चल-अचल संपत्ति की कुर्की करने की मुनादी करते हुए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन