फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four accused arrested in Mohit murder case at greater noida

मोहित हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दस लाख रुपये हड़पने के लिए की गई थी हत्या

Sun, 19 May 2019 01:00 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 May 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in Mohit murder case at greater noida
noida crime - फोटो : अमर उजाला
 सैनी गांव निवासी मोहित की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मोहित को आरोपी प्रशांत ने पिस्टल से दो और गौरव, अखिल और वरुण ने तमंचे से एक-एक गोली मारी थीं। इसके बाद शव खेरली नहर में फेंक दिया था। मोहित की हत्या उधार लिए गए दस लाख रुपये हड़पने के लिए की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे व निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त होंडा अमेज कार, तीन तमंचे व एक पिस्टल बरामद कर ली है।
विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि बुधवार को सैनी गांव निवासी मोहित लापता हो गया था। परिजनों ने मामले में ईकोटेक-3 थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद ही किसी ने परिजनों को जानकारी दी कि मोहित को प्रशांत, गौरव आदि के साथ देखा गया था। इससे ईकोटेक-3 थाना प्रभारी अनिता चौहान को आरोपियों पर शक हो गया।
विज्ञापन


परिजनों ने सैनी गांव निवासी प्रशांत, गौरव, अखिल और दनकौर के आजमपुरगढ़ी निवासी वरुण पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपियों ने पुलिस को बताया किया मोहित को कुछ वर्ष पहले मुआवजे की रकम मिली थी। मोहित ने प्रशांत को तीन लाख रुपये और गौरव के पिता को सात लाख रुपये ब्याज पर उधार दिए थे जिसे आरोपी लौटा नहीं रहे थे और रकम बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने रुपये हड़पने की नीयत से मोहित को पार्टी के बहाने बुला लिया और वरुण की अमेज कार में ले जाकर हत्या कर दी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शुक्रवार को खेरली नहर से बुलंदशहर सीमा के गांव हिरनौटी से मोहित का शव बरामद किया था। 

वारदात के बाद गांव लौट आए थे आरोपी 
परिजनों ने बताया कि मोहित की दो बेटियां और एक बेटा है। मोहित की आरोपियों से दोस्ती थी। आरोपियों ने जरूरत बताकर उससे रुपये उधार लिए थे और वापस नहीं कर रहे थे। आरोपियों ने सुनियोजित ढंग से मोहित की हत्या की और शव नहर में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी गांव लौट आए थे। 


शव ले गए थे 20 किमी दूर, 130 मीटर रोड पर फेंका मोबाइल   
थाना प्रभारी अनिता चौहान ने बताया कि आरोपियों ने कार में बैठाने के बाद सैनी गांव से कुछ दूरी पर ही मोहित की हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी शव को लगभग 20 किमी दूर खेरली नहर तक ले गए। आरोपियों ने रास्ते में 130 मीटर रोड पर पत्थर से टुकड़े-टुकड़े कर मोहित का मोबाइल फेंका। इससे भी पुलिस ने बरामद कर लिया। बताया गया है प्रशांत व गौरव ने आपस में रुपये डालकर पिस्टल खरीदी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed