{"_id":"bd076c427bf6a942b8f9c0b338d01cca","slug":"founded-by-the-owner-of-the-taxi-stand-robbery-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी स्टैंड के मालिक ने डाली डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी स्टैंड के मालिक ने डाली डकैती
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 17 Mar 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मौर्या एंक्लेव इलाके में टैक्सी स्टैंड के मालिक ने अपने भाई और सहयोगियों के साथ मिलकर शराब दुकान में डकैती डाली थी। सहयोगी द्वारा ठगे जाने से उसे घाटा हुआ था और रुपये की जरूरत थी। पुलिस ने टैक्सी स्टैंड के मालिक और दुकान में शराब लेकर आने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से काफी मात्रा में शराब बरामद किया गया है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त एन ज्ञान संबंदन ने बताया कि 14 मार्च तड़के पीतमपुरा स्थित एक शराब की दुकान में डकैती डाली गई थी। गार्ड राजपाल ने पुलिस को बताया कि करीब छह लोगों ने चाकू की नोंक पर उसे बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने शराब की पेटियों को टैंपो में लाद लिया। सायरन की आवाज आने पर सभी वहां से फरार हो गए। बदमाश करीब 9 लाख की शराब अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन मिला। मोबाइल बुध विहार निवासी हरपाल का था। वह लारेंस रोड स्थित टैक्सी स्टैंड में काम करता था। पुलिस ने पाया कि दुकान में शराब की पेटियां पहुंचाने वाला बुध विहार निवासी दीपक भी घटना के बाद से गायब है। पुलिस ने टैक्सी स्टैंड के मालिक हरि सिंह से पूछताछ की। पहले तो वह इनकार करता रहा। लेकिन बाद में अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
उसने बताया कि उसके एक सहयोगी उससे ठगी कर ली थी। जिसकी वजह से उसे व्यवसाय में घाटा हुआ था। घाटा को पूर्ति करने के लिए वह अपने भाई योगेंदर, ड्राइवर दीपक के अलावा मनोज, सुरज श्रीकांत और हरपाल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। रविवार को पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 51 पेटी शराब और एक मोबाइल फोन मिले हैं।